सेहत व खूबसूरती बरकार रखने के लिए जरूर करें छुहारा और दूध का सेवन
सूखे खजूर की न केवल शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है,बल्कि इसमें कैल्शियम,फाइबर,विटामिन सी जैसे कई सारे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
09:06 AM Jan 24, 2020 IST | Desk Team
सूखे खजूर की न केवल शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है,बल्कि इसमें कैल्शियम,फाइबर,विटामिन सी जैसे कई सारे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि सूखे खजूर का दूध के साथ सेवन किया जाए तो ये गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
सार्दियों के दिनों में रोजाना दूध में छुहारा उबालकर सेवन करने से ये हमें कई सारी बीमारियों से दूर रखता है और हमें हेल्दी बने रहने में सहायता करता है। तो आइए जानते हैं छुहारे और दूध से होने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में…
1.पेट की सेहत बनी रहे
छुहारा में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इससे फूड को पाचने में सहायता मिलती है। वहीं दूध भी पेट में पाचन में मदद करने वाले एंजाइम्स को बूस्ट करता है जिससे कब्ज और पेट दर्द जैसी दिक्कत नहीं होती है।
2.हेल्दी रहेंगे दांत
दूध और छुहारा खाने से दांत भी हेल्दी बने रहते हैं। यह दांतों को मजबूती देते हुए उसे सडऩे से भी बचाव करते हैं।
3.बालों और स्किन के लिए
जल्द से जल्द स्किन पर ग्लो लाने के लिए दूध और छुहारा का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यह कई सारे विटामिन की कमियों को पूरा करते हुए ब्लड फ्लो को दुरुस्त रखने में हमारी मदद करता है। इससे बालों की झडऩे की परेशानी से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
4.वजन बढ़ाए
छुहारे का सेवन अगर दूध के साथ किया जाए तो दुबलेपन से पेरशान लोग भी हेल्दी तरीके से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। दूध और छुहारे का एक साथ सेवन करने से आपको महज एक महीने के अंदर आपको अपने शरीर में फर्क दिखने लगेगा।
Advertisement
Advertisement