टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर समेत कई खतरनाक बीमारियों में है रामबाण, जानें इसके चमत्कारी फायदे

लहसुन खाने में स्वाद के साथ-साथ कई तरह के स्वास्‍थ्य फायदे में देता है। लहसुन के फायदों के बारे में आपने अपने बड़े-बुजुर्गों से जरूर सुना होगा। हमारे स्वास्‍थ्य के लिए लहसुन बहुत बेहतरीन होता है।

10:38 AM Mar 01, 2020 IST | Desk Team

लहसुन खाने में स्वाद के साथ-साथ कई तरह के स्वास्‍थ्य फायदे में देता है। लहसुन के फायदों के बारे में आपने अपने बड़े-बुजुर्गों से जरूर सुना होगा। हमारे स्वास्‍थ्य के लिए लहसुन बहुत बेहतरीन होता है।

लहसुन खाने में स्वाद के साथ-साथ कई तरह के स्वास्‍थ्य फायदे में देता है। लहसुन के फायदों के बारे में आपने अपने बड़े-बुजुर्गों से जरूर सुना होगा। हमारे स्वास्‍थ्य के लिए लहसुन बहुत बेहतरीन होता है। लहसुन किसी रामबाण से सेहत से जुड़ी परेशानियों में कम नहीं है। लहसुन का इस्तेमाल रक्तचाप, डायबिटीज के साथ कई खतरनाक बीमारियों में किया जाता है। लहसुन से होने वाले तमाम फायदों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। 
ब्लड प्रेशर

स्वास्‍थ्य के लिए बल्ड प्रेशर हाई और लो दोनों ही नुकसानदायक होते हैं। अक्सर लोग ब्लड प्रेशर की परेशानी पर दवाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा दवाई खाने से भी स्वास्‍थ्य पर इसका बुरा असर होता है। रक्तचाप को लहसुन से भी नियंत्रित किया जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्या को भी लहसुन दूर करता है। कच्चे लहसुन की दो कलियों को खाने से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। अगर आपसे कच्‍चा लहसुन नहीं खाया जाता तो उसे थोड़ा सा भून कर खा लें।
डायबिटीज

ब्लड शुगर का लेवल डायबिटीज में लहसुन को नियमित तौर पर खाने से आ जाता है। शरीर में शुगर को जो हार्मोन्स नियत्रिंत करते हैं उन्हें लहसुन बनाता है। अगर आपको डायबिटीज है तो अपनी डाइट में लहसुन आज ही शामिल कर लें।
दिल से जुड़ी बीमारियों में

लहसुन दिल से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में खून का जमाव लहसुन के सेवन से नहीं होता है। लहसुन के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। दिल तक जाने वाली धमनियों में जो वसा जमी होती है वह लहसुन और शहद के मिश्रण से शरीर से बाहर निकल जाती है और ब्लड का सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है। 
पाचन-क्रिया

पाचन-तंत्र भी लहसुन के सेवन से सही रहता है। लहसुन की कलियां खाली पेट खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और भूख भी लगती है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article