Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पथरी समेत इन बीमारियों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन करना

मानसून शुरू होते ही जामुन का भी सीजन शुरू हो जाता। जामुन न केवल खाने में स्वाद लगते हैं बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं।

07:43 AM Jul 01, 2019 IST | Desk Team

मानसून शुरू होते ही जामुन का भी सीजन शुरू हो जाता। जामुन न केवल खाने में स्वाद लगते हैं बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं।

मानसून शुरू होते ही जामुन का भी सीजन शुरू हो जाता। जामुन न केवल खाने में स्वाद लगते हैं बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं। इसका सेवन करने से डायबिटीज पथरी और स्किन आदि की परेशानियां नहीं होती है। तो आइए जानते हैं जामुन से होने वाले कुछ अचूक फायदों के बारे में जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छे सिद्घ हो सकते हैं। 
Advertisement

1.डायबिटीज में फायदेमंद

जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी है उन्हें जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो इसके बीज को सुखाकर रोज इसके पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। इससे खून में शुगर की मात्रा ठीक रहेगी।

2.कैंसर से बचाव

कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाव में भी जामुन कारगर होते हैं। जामुन का सेवन करने से शरीर में बढ़ाने वाले सेल्स को से विकसित होने से रोक देता है। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

3.पथरी की रोकथाम

पथरी की रोकथाम में जामुन खाना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसके बीच को बारीक पीसकर पानी या दी के साथ खाने से पथरी गलकर शरीर से जल्दी बाहर निकल जाती है।

4.दस्त में राहत

यदि किसी को दस्त हो रहे हैं तो जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद होता है। इससे खून आने की परेशानी भी दूर होती है।

5.कील-मुंहासों से छुटकारा

जामुन में मौजूद विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें खनिज और विटामिन सी पाया जाता है जो चेहरे के लिए अच्छा माना जाता है। जामुन खाने से पिंपल्स की परेशानी नहीं होती है। 
Advertisement
Next Article