दिल के साथ-साथ इन 9 बीमारियों से बचाता है ये खास तेल
महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को घर-परिवार की जिम्मेदारियों के चलते ध्यान नहीं रखती हैं। अपने पति, बच्चों और परिवार के बाकी सदस्यों का ध्यान खानपान से लेकर रहन-सहन में महिलाएं
12:46 PM Jan 03, 2020 IST | Desk Team
महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को घर-परिवार की जिम्मेदारियों के चलते ध्यान नहीं रखती हैं। अपने पति, बच्चों और परिवार के बाकी सदस्यों का ध्यान खानपान से लेकर रहन-सहन में महिलाएं रखती हैं उतना वह अपना नहीं रखती हैं।
Advertisement
अगर महिलाएं अपने आपको बेहतर नहीं रखेंगी तो उनका घर-परिवार कैसा होगा। रसोई में छोटे बदलाव करके भी अपना और अपने परिवार का ध्यान महिलाएं रख सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे जिसे रसोई में रखने से कई बीमारियां दूर होती हैं।
1. ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल की हम बात कर रहे हैं। ऑलिव ऑयल में ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2. अक्सर आपने सुना होगा कि तेल का सेवन ज्यादा करने से वजन बढ़ाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑलिव ऑयल का सेवन करने से वजन कम रहता है। अगर आपको मोटापा कम करना है तो यह तेल आपके लिए सहायक हो सकता है।
3. ब्लड शुगर को भी जैतून का तेल कम करता है। जैतून का तेल टाइप 2 डायबिटीज के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
4. गॉल ब्लैडर स्टोन और सूजन में अमृत के समान जैतून का तेल है। जैतून का तेल महिलाओं को बहुत आराम देता है।
5. ओलिक एसिड नाम का फैटी एसिड इस तेल में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि महिलाओं को कैंसर होने से बचाता है।
6. एंटीऑक्सीडेंट गुण इस तेल में पाए जाते हैं। महिलाओं को चेहरे पर झुर्रियां इस तेल के इस्तेमाल करने से कुछ समय बाद आती हैं।
7. इस तेल का सेवन करने से महिलाओं को बुढ़ापा देरी से आता है।
8. एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जैतून के तेल में मिलता है। कैंसर, सोरायसिस, हृदय रोग, डायबिटीज, आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से जैतून का तेल बचाता है। बता दें कि इन बीमारियों की आयुर्वेदिव दवाओं में जैतून का तेल मिलाया जाता है।
9. मोनासेचुरटेड फैट जैतून के लिए में होता है। लकवे या ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को भी यह तेल कम करता है।
10. गैस्ट्रिक अल्सर में जैतून का तेल बहुत लाभकारी होता है। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नाम की बैक्टीरिया को जैतून का तेल खत्म करता है।
Advertisement