टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अनानास के सेवन से भरपूर विटामिन के साथ-साथ मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा

इंसान के शरीर के लिए फल और सब्जियां सबसे ज्यादा जरूरी है। आज के प्रदुषण में अगर इंसान के लिए कुछ नेचुरल बचा है

08:08 AM Jan 11, 2020 IST | Desk Team

इंसान के शरीर के लिए फल और सब्जियां सबसे ज्यादा जरूरी है। आज के प्रदुषण में अगर इंसान के लिए कुछ नेचुरल बचा है

इंसान के शरीर के लिए फल और सब्जियां सबसे ज्यादा जरूरी है। आज के प्रदुषण में अगर इंसान के लिए  कुछ नेचुरल बचा है तो वो है केवल फल और सब्जिया हैं। क्योंकि हर फल और सब्जियों के अनेक और अपने फायदे हैं। इनमें से कुछ में हमें विटामिन मिलता है तो किसी से आयरन मिलता है।
अगर बात सीजनल फलो की करी जाए तो इनमें अनानास का सीजन आगया है। इसके साथ ही यदि आपको अनानास खाना पसंद है तो आपको बिना सोचे आज से ही ये फल रोजाना जरूर खाना चाहिए। क्योंकि अनानास उन फलों में से है जो अपने पानी की मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट के लिए जाना जाता है। बता दें कि फ्रूट सलाद के अलावा भी अनानास का कई सारी चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस फल से होने वाले कुछ अचूक फायदों के बारे में…
1.घाव को जल्दी भरे
अनानास में ब्रोमेलैन होता है। जो सूजन को कम करने का काम करता है और रक्त के जमावट को बढ़ावा देकर रक्त के नुकसान को भी कम करता है।
2.करे टेंशन का खात्मा
अनानास विटामिन बी से भरपूर होता है। जो मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में आपकी सहायता करता है। साथ ही इस फल का सेवन करने से तनाव से निपटने की क्षमता बढ़ती है। 
3.होता है नेचुरल फैट बर्नर
अनानास में प्राकृतिक शर्करा होती है,जो शरीर के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा वे फाइबर के साथ पैक किए जाते हैं जो न सिर्फ पाचन में मदद करता है,बल्कि आपकी भूख को भी कम करता है। अनानास मेटाबोलिज्म और कैलोरी बर्न करने मेें भी सहायक है। 
4.पाचन  के लिए अच्छा
अनानास पाचन के लिए अच्छी तरह से काम करता है,क्योंकि इसमें खूब सारा फाइबर होता है जो मल के निर्माण और ट्रैक के जरिए इसकी त्वरित गति में सहायता करता है,जबकि एंजाइम ब्रोमेलैन को प्रोटीन के टूटने में मदद करने के लिए जाना जाता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article