Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानिए सुबह उठकर अंगड़ाई लेने के फायदे जो नहीं पता होंगे आज से पहले

ज्यादातर लोगों का सुबह नींद खुलने के बाद एकदम से बिस्तर पर से उठने का मन नहीं होता है। यहां पर ऐसे लोगों के लिए जागने के बाद कुछ देर बिस्तर पर पड़े रहने की सबसे अच्छी वजह है।

12:36 PM Aug 26, 2019 IST | Desk Team

ज्यादातर लोगों का सुबह नींद खुलने के बाद एकदम से बिस्तर पर से उठने का मन नहीं होता है। यहां पर ऐसे लोगों के लिए जागने के बाद कुछ देर बिस्तर पर पड़े रहने की सबसे अच्छी वजह है।

Advertisement
ज्यादातर लोगों का सुबह नींद खुलने के बाद एकदम से बिस्तर पर से उठने का मन नहीं होता है। यहां पर ऐसे लोगों के लिए जागने के बाद कुछ देर बिस्तर पर पड़े रहने की सबसे अच्छी वजह है। जी हां क्योंकि सुबह के समय नींद खुलने के बाद एकदम से बिस्तर छोडऩा कोई आलसीपना नहीं बल्कि यह तो अच्छी बात है। 
वैसे आपने अपने आसपास कभी न कभी जरूर देखा होगा कि केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी स्ट्रेचिंग करते हैं। क्योंकि यह एक प्राकृतिक क्रिया है जो बहुत जरूरी है। बता दें कि एक्सपट्र्स का कहना है कि सुबह जागने के तुरंत बाद स्ट्रेचिंग करने के एक नहीं बल्कि अनेको फायदे हैं,जो आज हम आपको बताने वाले हैं। 
1.नींद खुल जाए


सुबह आंखे खुलने के बाद भी बहुत बार ऐसा होता है जब आंखों में नींद भरी रहती है और सीधे उठने का बिल्कुल मन नहीं होता है। जागने के बाद अंगढाई लेना या फिर स्ट्रेच करना दिमाग को ये सिग्नल देता है कि अब बिस्तर छोडऩे का समय हो गया है। 
2.एनर्जी मिलती है


जब सुबह उठकर अपने आप को स्टे्रच करते हैं तब आपके मसल्स और जॉइंट्स की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके साथ ही आपकी बॉडी में ऊर्जा का संचार भी होता है।
3.सर्कुलेशन बेहतर


सोते समय हम अक्सर एक ही पोजिशन में लेटे रहते हैं इसी वजह से सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। 
4.ऐसे करें स्ट्रेच 

सुबह सोकर उठने के बाद स्ट्रेच करें तो इस पोजिशन में कम से कम 30 सेकंड्स तक रहे। यह आपकी मसल्स से तनाव को दूर करता है। इसके बाद आप गहरी सांस लें और एक बार फिर से स्ट्रेच करें।
Advertisement
Next Article