W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Benefits Of Tulsi: तुलसी के पत्तों के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

01:00 PM May 15, 2024 IST | Yogita Tyagi
benefits of tulsi  तुलसी के पत्तों के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Advertisement

Benefits Of Tulsi: तुलसी के पौधे के आयुर्वेद में बहुत महत्व माना जाता है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे की पूजा करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन आयुर्वेद के साथ- साथ हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा बताया गया है कि, तुलसी का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। तुसली के पत्तों का सेवन करने से व्यक्ति को अनेकों स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं। तुलसी के पत्ते पाचन तंत्र को मज़बूत करने और दिमाग की क्षमता को बढ़ाने के लिए लाभकारी माने जाते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि तुसली के पत्ते आपके स्वास्थ्य को कैसे अच्छा रखते हैं तो आइए जानते हैं।

  • तुसली का पौधा न सिर्फ आयुर्वेद में बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी है लाभकारी
  • तुसली के पत्तों का सेवन करने से व्यक्ति को अनेकों स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं
  • तुलसी के पत्ते पाचन तंत्र को मज़बूत करने और दिमाग की क्षमता को बढ़ाते हैं
  • तुसली के पत्ते आपके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जाने जाते हैं

नहीं होता है स्ट्रेस

प्रतिदिन सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करने से स्ट्रेस होने की समस्या से मुक्ति मिलती है। कई स्वास्थ्य रिपोर्ट्स से पता चलता है कि तुलसी के पत्तों में एडेप्टोजन पाया जाता है जो तनाव नहीं होने देता है। इसलिए यदि आपको तनाव होता है तो तुलसी की पत्तियों का सेवन आपके लिए लाभकारी होगा।

खांसी की समस्या को दूर करे

तुलसी का सेवन करने से लोगों की सर्दी-खांसी की समस्या दूर होती है। तुलसी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है इसलिए यह सर्दी-खांसी में फायदेमंद है। सर्दी- खांसी में एक कप पानी में तुलसी के पत्ते उबाल कर पीने से आपको राहत मिलेगी।

शुगर में मिलता है आराम

तुलसी के अंदर यूजीनोल, मिथाइल यूजेनॉल और कैरियोफिलिन जैसे गुण मौजूद होते हैं जिनकी वजह से पैन्क्रीऐटिक बीटा सेल्स सही स्थिति में रहते हैं जिससे शरीर में इन्सुलिन बना रहता है और ब्लड शुगर में आराम मिलता है।

पाचन तंत्र होता है मज़बूत

यदि आप पेट संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो तुलसी का सेवन करने से आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि तुलसी के पत्ते पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को भी दूर करते हैं। ये पत्ते गैस, एसिडिटी और जलन की समस्या को पूरी तरह से दूर करते हैं।

मुँह की दुर्गंध होती है दूर

कई बार लोगों के मुँह से मुँह में होने वाली कुछ बिमारियों के कारण दुर्गंध आने लगती है तुलसी के पत्ते उसको भी खत्म करने में मददगार साबित होते हैं। तुलसी के पत्ते मुँह के बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×