Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Benefits Of Tulsi: तुलसी के पत्तों के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

01:00 PM May 15, 2024 IST | Yogita Tyagi

Benefits Of Tulsi: तुलसी के पौधे के आयुर्वेद में बहुत महत्व माना जाता है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे की पूजा करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन आयुर्वेद के साथ- साथ हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा बताया गया है कि, तुलसी का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। तुसली के पत्तों का सेवन करने से व्यक्ति को अनेकों स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं। तुलसी के पत्ते पाचन तंत्र को मज़बूत करने और दिमाग की क्षमता को बढ़ाने के लिए लाभकारी माने जाते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि तुसली के पत्ते आपके स्वास्थ्य को कैसे अच्छा रखते हैं तो आइए जानते हैं।

नहीं होता है स्ट्रेस

Advertisement

प्रतिदिन सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करने से स्ट्रेस होने की समस्या से मुक्ति मिलती है। कई स्वास्थ्य रिपोर्ट्स से पता चलता है कि तुलसी के पत्तों में एडेप्टोजन पाया जाता है जो तनाव नहीं होने देता है। इसलिए यदि आपको तनाव होता है तो तुलसी की पत्तियों का सेवन आपके लिए लाभकारी होगा।

खांसी की समस्या को दूर करे

तुलसी का सेवन करने से लोगों की सर्दी-खांसी की समस्या दूर होती है। तुलसी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है इसलिए यह सर्दी-खांसी में फायदेमंद है। सर्दी- खांसी में एक कप पानी में तुलसी के पत्ते उबाल कर पीने से आपको राहत मिलेगी।

शुगर में मिलता है आराम

तुलसी के अंदर यूजीनोल, मिथाइल यूजेनॉल और कैरियोफिलिन जैसे गुण मौजूद होते हैं जिनकी वजह से पैन्क्रीऐटिक बीटा सेल्स सही स्थिति में रहते हैं जिससे शरीर में इन्सुलिन बना रहता है और ब्लड शुगर में आराम मिलता है।

पाचन तंत्र होता है मज़बूत

यदि आप पेट संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो तुलसी का सेवन करने से आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि तुलसी के पत्ते पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को भी दूर करते हैं। ये पत्ते गैस, एसिडिटी और जलन की समस्या को पूरी तरह से दूर करते हैं।

मुँह की दुर्गंध होती है दूर

कई बार लोगों के मुँह से मुँह में होने वाली कुछ बिमारियों के कारण दुर्गंध आने लगती है तुलसी के पत्ते उसको भी खत्म करने में मददगार साबित होते हैं। तुलसी के पत्ते मुँह के बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article