Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित आवास पर बेंगलुरु पुलिस की छापेमारी

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि कोट्टोनपेट पुलिस थाने में दर्ज मादक पदार्थ मामले में आदित्य अल्वा फरार है।

05:18 PM Oct 15, 2020 IST | Desk Team

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि कोट्टोनपेट पुलिस थाने में दर्ज मादक पदार्थ मामले में आदित्य अल्वा फरार है।

बेंगलुरु पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित उनके आवास पर गुरुवार को छापेमारी की। छापेमारी विवेक के साले आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। अल्वा की मादक पदार्थ मामले में तलाश की जा रही है। 
Advertisement
बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि कोट्टोनपेट पुलिस थाने में दर्ज मादक पदार्थ मामले में अल्वा फरार है। अधिकारी ने बताया, ‘‘विवेक ओबेरॉय उनके (अल्वा) रिश्तेदार है और हमें सूचना मिली थी कि अल्वा वहां है… इसलिए कोर्ट का एक वारंट लिया गया और केंद्रीय अपराध शाखा की टीम मुंबई में उनके आवास पर गई।’’ 
पुलिस को लगा कि अभिनेता को उनके ठिकाने के बारे में जानकारी हो सकती है इसलिए छापेमारी की गई। हालांकि उन्होंने छापेमारी के दौरान मिली जानकारी के बारे में नहीं बताया। आदित्य अल्वा पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा के पुत्र हैं। 
सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले लोगों के खिलाफ एक अभियान शुरू किये जाने के बाद से वह पिछले एक महीने से फरार है। इस मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी समेत अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
Advertisement
Next Article