Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेंगलुरु : राहुल ने कर्नाटक सरकार को बताया देश की सबसे 'भ्रष्ट' सरकार

राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वित्तीय हस्तांतरण प्रणाली पर काम कर ही है।

03:11 PM Apr 01, 2022 IST | Desk Team

राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वित्तीय हस्तांतरण प्रणाली पर काम कर ही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वित्तीय हस्तांतरण प्रणाली पर काम कर ही है। वह गरीबों से पैसा लेकर देश के चुनिंदा अमीर कारोबारियों को दे रही है। बेंगलुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ये बात कहीं। 
Advertisement
राहुल गांधी ने कहा कि देश के सामने महंगाई और बेरोज़गारी का सबसे बड़ा मुद्दा है। नोटबंदी, गलत GST और कृषि क़ानून के कारण देश को नुकसान हुआ। आज देश की हालत यह है कि बीजेपी चाहकर भी देश में रोज़गार नहीं दे सकती क्योंकि छोटे और लघु उद्योगों को बीजेपी ने खत्म कर दिया है। 
उन्होंने कहा कि देश की सबसे भ्रष्ट सरकार कर्नाटक सरकार है। पहले मोदी जी चुनाव के समय भ्रष्टाचार की बात करते थे। आज अगर नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर भ्रष्टाचार की बात करें और कहें कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो शायद पूरा कर्नाटक हंसाना शुरू कर देगा और वह यह बात हिंदुस्तान में कहीं नहीं कह सकते हैं। 
राहुल ने कहा कि बीजेपी का जो लक्ष्य है वह गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने का है। वह मूल रूप से फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म है। गरीबों से पैसा लो और 2-4 उद्योगपतियों को दे दो, यह उनका सिस्टम है। 
निकट परिणाम के लिए नहीं, निर्णायक सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ना चाहिए
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पता लगाना बहुत आसान है कि कर्नाटक में असली काम कौन कर रहा है। हमें उस काम के आधार पर टिकट तय करना चाहिए जो वह व्यक्ति कांग्रेस के लिए कर रहा है। हमें निकट परिणाम के लिए चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, हमें निर्णायक सरकार बनाने के लिए लड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमेशा कांग्रेस पार्टी की भावना रही है। यह कांग्रेस की स्वाभाविक स्थिति है। हमारे मन में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हमें 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। हम कर्नाटक को फिर से विकास की पटरी पर लाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे थे, आज उनकी इस यात्रा का दूसरा दिन है।
Advertisement
Next Article