For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bengaluru: मूंगफली बेचन के लिए शक्स ने लगया ऐसा दिमाग, Creativity देख धन्नासेठ भी हो जाएंगे दंग

08:48 AM Nov 13, 2023 IST | Pratibha
bengaluru  मूंगफली बेचन के लिए शक्स ने लगया ऐसा दिमाग  creativity देख धन्नासेठ भी हो जाएंगे दंग
Bengaluru Groundnut Viral

Bengaluru Groundnut Video: बेंगलुरु से एक खबर सामने आई है। दरअसल मूंगफली बेचने वाले आदमी ने अपना बिजनेस चलाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि लोग अब हैरानी में है। आइडिया ऐसा है जिसे ना तो बिजनेस की क्लास में पढ़ाया जाता है और ना ही समझाया जाता है।Bengaluru Groundnut Video

बेंगलुरु अपने परंपरा और आधुनिकता के जीवन से मिश्रण के लिए पूरे देश में पहचान रखता है। विष्णु बोगी नाम एक यूज़र ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट एक पर स्नैपशॉट शेयर किया है। इस तस्वीर में बेंगलुरु के व्यापार कौशल को दर्शाया गया है। तस्वीर में एक मूंगफली वाला है। जिस तरह से मूंगफली बेच रहा है। उसका नजरिया और तरीका तारीफों के काबिल है।

Bengaluru Groundnut Video: वायरल मूंगफली वाले ने अपने स्टॉल पर दो दिलचस्प पोस्टर लगवाए पहले पोस्ट में उसने कई नियम लिखे थे। जिसमें पहले नियम था कभी भी ग्राहक ना खोए, दूसरा नियम नंबर वन को ना भूले। यह पोस्ट साफतौर पर यह दर्शाता है कि न केवल उसे अपने काम से प्यार है बल्कि वह उसके लिए बहुत ईमानदार भी है।

Courtesy: ये वीडियो @vishnubogi नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है

वहीं बात अगर दूसरे पोस्ट की जाए तो इसमें मूंगफली वाले खाने के फायदे के बारे में बात कर लोगों के दिल जीत लिया है। वह लोग जो अपने स्वास्थ्य के लिए जागरुक है जिन्हें हर वक्त अपने कैलरी की टेंशन रहती है। ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर पोस्ट में मूंगफली में मौजूद पोषण मूल्य विटामिन खनिजों पर प्रकाश डाला और जो उन्हें कोरोनरी रोगों से बचाता है। इस मूंगफली वाले ने एक साधारण मूंगफली को ज्ञान से भरपूर लोगों के स्वास्थ्य से भी जोड़ दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×