W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bengaluru Stampede: RCB पहुंचा हाई कोर्ट, जानें किसे बताया जिम्मेदार

RCB पहुंचा हाई कोर्ट

10:47 AM Jun 11, 2025 IST | Shivangi Shandilya

RCB पहुंचा हाई कोर्ट

bengaluru stampede  rcb पहुंचा हाई कोर्ट  जानें किसे बताया जिम्मेदार
Advertisement

आईपीएल 2025 की जीत पर RCB ने विक्ट्री परेड आयोजित किया, जो बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में RCB फैंस पहुंचे। जहां भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। इस मामले में RCB समेत 4 संगठनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। अब RCB ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जहां टीम ने अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि राज्य पुलिस की लापरवाही की वजह से ऐसी बड़ी घटना हुई है।

India Population 2025: 1.46 अरब तक पहुंची भारत की जनसंख्या: UNFPA

रिपोर्ट में किया गया दावा

लाइव लौ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, याचिका में दावा किया गया है कि RCB ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, डीएनए नेटवर्क्स और पुलिस अधिकारियों के साथ विचार करने के बाद ही विक्ट्री परेड करवाने का ऐलान हुआ था। याचिका में एक और बड़ा दावा किया गया है कि RCB की तरफ से शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में साफ लिखा था कि मैदान में उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिन्होंने RCB की ऑफिसियल वेबसाइट पर पंजीकरण करवाया था।

कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ?

RCB ने याचिका में यह भी बताया गया कि 4 जून की सुबह RCB को मौखिक तौर पर बताया गया था कि बेंगलुरु पुलिस ने विक्ट्री परेड के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। यह भी जानकारी दी गई थी कि विधानसभा पर सीएम सिद्धारमैया RCB टीम को सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं।

RCB ने किसे बताया जिम्मेदार?

RCB की तरफ से कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने टीम को सम्मानित करने के लिए बुलाया था। टीम ने सीएम मौर्या के ट्वीट को सबूत के तौर पर पेश किया है।

गेट नंबर 7 सात पर फैली थी अफवाह, इस कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़!

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×