टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मीठा खाने के शौकीन हैं तो घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी Besan-Gud Halwa, देखें आसान Recipe

01:17 PM Dec 13, 2025 IST | Kajal Yadav
Besan-Gud Halwa Recipe

Besan-Gud Halwa Recipe: सर्दियों में लोग कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो उनके शरीर को गर्म और हेल्दी रखने में मदद करता है। जब भी लोगों को कुछ मीठा खाने का मन होता है, तो घर पर अलग-अलग तरह की डिश की फरमाइश करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, एक ऐसी ही आसान और हेल्दी रेसिपी के बारे में जिसे आप बड़े ही आराम से घर पर बना सकते हैं। अगर आपको हलवा पसंद है, तो सर्दियों में आप मीठे में बेसन-गुड़ का हलवा बना सकते हैं। कम सामग्री में तैयार होने वाला यह हलवा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है। आइए देखें इसकी आसान रेसिपी।

Advertisement

Besan-Gud Halwa Recipe: बेसन गुड़ का हलवा बनाने की आसान रेसिपी

Besan-Gud Halwa Recipe (Source: social media)

सामग्री

Winter Special Besan-Gud Halwa Recipe in Hindi: कैसे बनाएं बेसन गुड़ का हलवा

Besan-Gud halwa Ghar par kaise Banaye

विधि

  1. बेसन-गुड़ का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में एक चम्मच घी को गर्म कर लें। इसमें आप कटे हुए काजू और बादाम को डाल दें और थोड़ी देर तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  2. अब आप एक बर्तन में गुड़ को कद्दूकस करके डाल दें। इसमें आप आधा कप पानी डालकर गर्म करें। गुड़ जब पूरी तरह से घुल जाए तब आप गैस बंद कर दें और इसे उतार कर अलग रख लें।
  3. अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें आधा कप घी डाल दें। इसके बाद आप बेसन डालें और धीमी आंच पर बेसन को भूरा होने तक भूनें। बेसन को आप लगातार चलाते रहें। बेसन में से अच्छी खुशबू आने लगे तब आप इसमें दूध को मिला दें।
  4. इसमें दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे आप तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब आप इसमें गुड़ के मिश्रण को डाल दें। इसे लगातार चलाते रहें। इसमें आप इलायची पाउडर को भी डालकर मिक्स कर लें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और घी छोड़ने लगे तब आप इसमें कटे हुए काजू और बादाम को डाल दें। फिर अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर तक पका लें।
  5. अब आपका बेसन और गुड़ का टेस्टी हलवा बनकर तैयार है, इसे गरमागरम सर्व करें।

Also Read: Winters में इस Desi Style से घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी Methi Ladoo, स्वाद में है लाजवाब

Advertisement
Next Article