Besan Halwa Recipe: जानिए घर पर कैसे बनाएं ऐसा स्वादिष्ट बेसन का हलवा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं!
Besan Halwa Recipe: अगर कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो, तो झटपट बेसन का हलवा बना लें। ये हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बॉडी को एनर्जी से भर देता है। इस हलवे की खास बात ये है कि जल्दी बन जाता है। ये हलवा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आएगा। यदि आप बाहर से थके-हारे घर आते हैं, तो भी बेसन का हलवा बनाकर खा सकते हैं। अगर आप घर पर बेसन का हलवा बनाना चाहते हैं, तो हम आपको आसान रेसिपी बताते हैं। एक बार इस तरीके से हलवा बनाकर देखें, सब उंगलिया चाटते रह जाएंगे।
बेसन का हलवा बनाने की सामग्री (Besan Halwa Samagri List)
- बेसन – 1 कप
- घी – 3-4 चम्मच
- शक्कर – स्वादानुसार
- दूध – 1 कप
- पानी – आधा या 1 कप
- बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- इलायची पाउडर – छोटी चम्मच
यह भी पढ़ें: Monsoon Snacks Ideas: बारिश के मौसम में बनाए ये टेस्टी स्नैक्स सब करेंगे तारीफ
बेसन का हलवा बनाने की विधि (Besan Halwa Vidhi)
1. हलवा बनाने के लिए, सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर उसे गर्म करें।
2. घी गर्म होने के बाद उसमें बेसन डालें और मीडियम आंच पर गोल्डन होने तक भूनें।
3. जब बेसन का रंग बदल जाएं और खुशबू आने लगे तो समझ जाएं कि बेसन भून गया।
4. इसके बाद इसमें शक्कर मिलाएं और कलछी से चलाते हुए 2-3 मिनट भूनें।
5. अब गैस को धीमा करके बेसन में हल्के-हल्के दूध मिलाते जाएं।
6. अब बेसन और दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके साथ ही कलछी चलाते रहे ताकि गुठलियां न बनें।
7. जब बेसन पककर गाढ़ा हो जाएं तो उसमें बारीक़ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे- काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता डालें।
8. हलवे में स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डालें।
9. बनकर तैयार है बेसन का हलवा, अब इसको सर्व करें और चाहे तो इसमें ऊपर से 2 चम्मच घी डाल सकते हैं। इससे अच्छा स्वाद आएगा।
10. आप चाहे तो हलवे में ऊपर से और ड्राई फ्रूट्स गार्निश कर सकते हैं।
Nepal Famous Food: नेपाल में मोमो के अलावा ये 6 चीजें भी है फेमस, घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें
Nepal Famous Food: नेपाल अपने पहाड़ी खाने और फास्ट फूड के लिए बहुत फेमस है। अगर हम नेपाल और खाने की बात करें, तो दिमाग में सबसे पहले मोमो आते हैं। आज मोमो सिर्फ नेपाल में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में खाए जाते हैं, लोग इन्हें अलग-अलग तरीके से बनाते हैं। लेकिन नेपाल के सिर्फ मोमो ही नहीं बल्कि कुछ और व्यंजन भी बहुत फेमस और स्वादिष्ट हैं। अगर आप नेपाल घूमने जाएं, तो इन व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें। नेपाल की डिश आपको हर जगह मिल जाएगी, लेकिन जो ज़ायका हैं वो सिर्फ नेपाल में ही मिलेगा।
नेपाल के 6 फेमस फूड्स (Nepal Famous Food)
1. आलू तामा (Aloo Tama)
ये नेपाल की एक अनोखी डिश है, जो फ़ूड लवर्स को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। ये डिश मुख्य रूप से आलू और बांस की टहनियों से बनाई जाती है। इसमें बांस की टहनियों, आलू और बीन्स को स्थानीय मसालों के साथ बनाया जाता हैं। यह डिश मुख्य रूप से हर नेपाली घर में खाया जाता है। आगे पढ़ें...