W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कुछ चटपटा और मजेदार खाने का है मन? ट्राई करें बेसन की ये Special Sabji, रोटी और पराठे के साथ मिलेगा दोगुना स्वाद

11:45 AM May 06, 2026 IST | Kajal Yadav
कुछ चटपटा और मजेदार खाने का है मन  ट्राई करें बेसन की ये special sabji  रोटी और पराठे के साथ मिलेगा दोगुना स्वाद
Besan Ki Sabji Kaise Banaye (Source: AI)

Besan Ki Sabji Kaise Banaye: गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में लोगों का कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन करता है। अक्सर लोग रोज एक ही तरह की सब्जी खा-खा कर बोर हो जाते हैं। इसलिए वो इंटरनेट पर किसी ऐसी डिश को तलाशते हैं, जो कम समय में बेहद टेस्टी बन जाए।

Advertisement

अगर आप भी रोजाना एक ही सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको बेसन से बनाने वाली सब्जी की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कुछ ही समय में आसानी से घर पर बना सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बेसन की सब्जी की जो खाने में बहुत टेस्टी लगती है, तो आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से कैसे बनाते हैं और इसके लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Advertisement

Besan Ki Sabji Kaise Banaye: बेसन की सब्जी बनाने की विधि

Besan Ki Sabji Recipe
Besan Ki Sabji Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • बेसन, हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक, पानी
  • तेल, मसाले
  • पीली या काली सरसों
  • लहसुन की कलियां
  • खड़ी काली मिर्च
  • जीरा, प्याज
  • टमाटर, हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • मेथी दाना, सरसों का तेल
  • हरा धनिया

Also Read: चिकन-मटन भी भूल जाएंगे जब चखेंगे लजीज कटहल दम बिरयानी, नोट करें बनाने का सबसे आसान तरीका

Advertisement

Besan Ki Sabji Recipe: बेसन की सब्जी बनाने की विधि

Besan Ki Sabji Kaise Banaye
Besan Ki Sabji Kaise Banaye (Source: Social Media)
  • बेसन की सब्जी बनाने के लिए एक कटोरे में बेसन छानकर उसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें पानी मिलाकर पतला सा घोल बना लें।
  • इसके बाद गैस पर एक तवा गर्म करें और उसके ऊपर से हल्का तेल लगाएं और घोल डाल दें।
  • फिर जब ये एक साइड से पक जाए तो इसे रोल कर लें।
  • इसके बाद इस रोल को तवे से उतारकर एक प्लेट में रख लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद सरसों, लहसुन, जीरा और काली मिर्च को मिक्सी में डालें और उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें तेल डाल दें। तेल से धुआं निकलने के बाद उसमें मेथी दाना डालें दें।
  • मेथी चटकने के बाद उसमें कटा प्याज डालकर भून लें।

  • इसके बाद इसमें सरसों का पेस्ट हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
  • अब सभी मसालों को धीमी आंच पर भून लें जब तक ये तेल न छोड़ने लगे।
  • जब मसाला पक जाए तो उसमें टमाटर और नमक डालकर पकाएं।
  • मसाला पकने के बाद जरूरत के अनुसार पानी डालें दें।
  • जब ग्रेवी में अच्छी तरह पक जाए, तो तैयार बेसन की कतलियों इसमें डाल दें।
  • इसके बाद थोड़ी देर इसे और पकने दें, ताकि ये गाढ़ी हो जाए।
  • जब ये पूरी तरह पक जाए तो इसके ऊपर से हरा धनिया डालें दें।
  • अब आपकी बेसन की टेस्टी सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं।

Also Read: चिकन-मटन भी भूल जाएंगे जब चखेंगे लजीज कटहल दम बिरयानी, नोट करें बनाने का सबसे आसान तरीका

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×