W3Schools
Advertisement

दिल्ली की खराब हवा से हैं परेशान, तो घर में लगाएं ये पौधे, देंगे 24 घंटे ऑक्सीजन

04:48 PM Nov 05, 2025 IST | Kajal Yadav
दिल्ली की खराब हवा से हैं परेशान  तो घर में लगाएं ये पौधे  देंगे 24 घंटे ऑक्सीजन
Best Air Purifying Plants (Source: social media)

Best Air Purifying Plants: दिवाली खत्म होते ही राजधानी में प्रदूषण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अगर आप भी प्राकृतिक रूप से इस जहरीली हवा के टॉक्सिन को कम करना चाहते हैं, तो आप पौधों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में जिसे घर में लगाने से 24 घंटे ऑक्सीजन मिलता है।

Advertisement

Air Purifying Indoor Plants: जहरीली हवा से राहत पाने का तरीका

आज के समय में वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि इसका हमारे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। खराब AQI की वजह से हर दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस बीच अगर आप अपने घर के अंदर की हवा को स्वच्छ रखेंगे, तो आप कई बीमारियों से बच जाएंगे। कुछ ऐसे पौधे जिसे आप अपने घर की बालकनी या फिर छत पर लगाएं। इससे आपको रोजाना स्वच्छ ऑक्सीजन मिलेगा और आपका शरीर बीमारियों से बच सकेगा।

Advertisement

Best Air Purifying Plants
Best Air Purifying Plants (Source: social media)

इन पौधों को घर में लगाने से ये न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि घर में हानिकारक तत्वों को हटाकर ऑक्सीजन लेवल को बढ़ा देते हैं। इनमें से कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं। वायु प्रदूषण से निपटने और घर की हवा को शुद्ध रखने के लिए आप इन इंडोर प्लांट्स को उगा सकते हैं।

Advertisement

Best Indoor Plants for Oxygen: घर की स्वछता बढ़ाते हैं ये पौधे

1. रबड़ प्लांट

Best Air Purifying Plants
Best Air Purifying Plants (Source: social media)

यह प्लांट बहुत ही मशहूर और खूबसूरत है, जो अपने गहरे हरे, चमकीले और बड़े पत्तों के लिए जाना जाता है। यह पौधा हवा से जहरीली गैसों, जैसे कि फॉर्मलाडेहाइड को सोखने का काम करता है। इसे घर में लगाने से 24 घंटे ऑक्सीजन मिलता है। इसे लगाने से बंद कमरे या ऑफिस की हवा शुद्ध होती है। इसकी देखभाल करना बहुत ही आसान होता है।

2. एरिका पाम

Best Air Purifying Plants
Best Air Purifying Plants (Source: social media)

एरिका पाम एक ऐसा पौधा है, जो दिखने में बहुत ही शानदार होता है। यह आपके घर के किसी भी कोने को एक रॉयल और लग्जरी लुक देता है। इसे लगाने से अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होता है। यह हवा में नमी बनाए रखने में मददगार है। यह आसानी से उग जाता है, इसे बहुत ज्यादा फर्टिलाइजर करने की ज़रूरत नहीं है। इसे अधिक धूप से ज्यादा हल्की धूप पसंद है।

3. स्नेक प्लांट

Best Air Purifying Plants
Best Air Purifying Plants (Source: social media)

इस प्लांट को बहुत ज्यादा देखभाल की ज़रूरत नहीं होती है। रात के समय ये सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह रात में भी कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता है। फॉर्मलाडेहाइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक हवा को हटाता है। कम पानी में भी ये आसानी से उग जाता है।

4. लकी बैंबो

Best Air Purifying Plants
Best Air Purifying Plants (Source: social media)

लकी बैंबो को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे इंडोर प्लांट के रूप में लगाना बहुत ही आसान होता है। इससे सही मात्रा में ऑक्सीजन भी प्राप्त होता है। इसे पानी या मिट्टी दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है। इसे धूप की ज़रूरत नहीं होती है, इसे आप इंडोर और आउटडोर दोनों जगह पर आसानी से उगा सकते हैं।

5. क्रोटन प्लांट

Best Air Purifying Plants
Best Air Purifying Plants (Source: social media)

इस प्लांट को अपनी रंग-बिरंगी खूबसूरत पत्तियों के लिए जाना जाता है, जो घर की सुंदरता पर चार चांद लगा देता है। इसकी पत्तियां हवा से टॉक्सिन्स को सोखने में मदद करती हैं। जिससे घर की हवा को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। अच्छी चमकदार, इनडायरेक्ट लाइट पसंद करता है। इसकी मिट्टी को हल्का नम रखना चाहिए, लेकिन ज्यादा पानी देने से बचना चाहिए।

Also Read: त्वचा को चांद की तरह निखार देगी मात्र 10 रुपए की ये चीज़, महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×