Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एशिया के ये 5 देश जो बने है इंडियंस के लिए हनीमून मनाने के ख़ातिर

मिडिल क्लास शादी की बहुत सारी झंझटे हैं। इन्हीं में से एक है हनीमून डेस्टिनेशन को तय करना। विदेश जाने का काफी ज्यादा मन भी है

09:32 AM Jun 25, 2019 IST | Desk Team

मिडिल क्लास शादी की बहुत सारी झंझटे हैं। इन्हीं में से एक है हनीमून डेस्टिनेशन को तय करना। विदेश जाने का काफी ज्यादा मन भी है

मिडिल क्लास शादी की बहुत सारी झंझटे हैं। इन्हीं में से एक है हनीमून डेस्टिनेशन को तय करना। विदेश जाने का काफी ज्यादा मन भी है लेकिन शादी से पहले ही इतना ज्यादा खर्चा हो गया कि अब बजट ही नहीं है। फिर बचा तो बचा क्या मनाली,गोवा टाइपस जगह जानें का ही प्लान बनता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं एशिया के 6 ऐसे देशों के बारे में जहां आप कम पैसों में ही घूमने का पूरा लुफ्त उठा सकते हैं। 
Advertisement

1. बाली 

बाली आजकल के समय में नए कपल के लिए एक पसंदीदा पैलेस बना हुआ है। यहां पर खूबसूरत बीच,धान के खेत,बेहद शानदार होटल,बाली का स्थानीय खाना-पीना। यहां जाने के लिए आपकी 17 हजार से 35 हजार रुपए के बीच टिकट बुक होगी। वीजा ऑन अराइवल और वो भी बिल्कुल फ्री इसका मतलब ये हुआ कि डेढ़ लाख रुपए में आपका हनीमून फाइनल हो जाएगा। 

2. क्राबी  

वैसे तो थाइलैंड बैंकॉक और पटाया के लिए फेमस है,लेकिन वहां और भी कई सारी प्राकृतिक रूप से खूबसूरत जगह हैं। जिनके बारे में  ज्यादा कुछ बताया नहीं गया है। बहुत सारे वॉटर स्पोट्र्स,कम भीड़ वाले बीच,यदि कपल कुछ नई खाने की चीज ट्राई करना चाहते हैं तो उनके लिए क्राबी एक बेहतर विकल्प है।

3. वियतनाम

भारत से इस दिशा की ओर उडऩे वाली सभी फ्लाइटों में सबसे महंगी टिकट वियतनाम की आती है। इधर की एक टिकट 30 से 35 हजार के आस-पास होती है। लेकिन यहां पर रहने का खर्चा और घूमने का खर्चा बाकियों से कम होता है। बता दें कि वियतनाम में रेल से यात्रा करने का अनुभव काफी मजेदार रहेगा। 

4. फ़िलीपींस

फिलीपींस दुनिया के कुछ मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां के बीच और आइलैंड लाइफ के खूब चर्चे होते हैं।फिलीपींस की जगह बैकपैकर्स की लिस्ट में आता है। लेकिन यहां का खर्चा बाकी जगहों से थोड़ा ज्यादा आता है। 

5.मलेशिया

मलेशिया हनीमून मनाने का काफी अच्छा विकल्प है। इसके साथ एक फायदा ये भी होगा कि आप इसके साथ ही कुआला लंपुर की सैर भी कर सकते हैं। क्योंकि  भाई द्वीप है तो बीच भी होंगे। यदि आप यहां जाने का प्लान बनाते हैं तो आप कम से कम बजट में यहां पर घूम सकते हैं।
Advertisement
Next Article