W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Best Honeymoon Destinations in India: ये 7 जगहें आपके हनीमून को बना सकती हैं एक फिल्मी कहानी!

03:16 PM Sep 20, 2025 IST | Kajal Yadav
best honeymoon destinations in india  ये 7 जगहें आपके हनीमून को बना सकती हैं एक फिल्मी कहानी
Advertisement

Best Honeymoon Destinations in India: शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, शादी के बाद कपल्‍स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के लिए हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। सर्दियों में Honeymoon के लिए भारत में ऐसी कई खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं। जहां कपल्‍स अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने और उसे खास बनाने के लिए जाते हैं। ठंड के मौसम में जब आप यहां घूमने जाते हैं, तो यहां का नज़ारा इतना खूबसूरत होता है कि आपका दिल वहां से आने का नहीं करता है।

यहां स्‍नोफॉल, खूबसूरत पहाड़ और शांत वातावरण क्‍वालिटी टाइम ब‍िताने के लिए बेस्‍ट हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां सर्दियों में जाने का अपना अलग ही मजा है। इन जगहों पर बर्फबारी और ठंडी हवाएं कपल्स को एक-दूसरे के और करीब कर देती हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्‍फ भी उठाया जा सकता है। जो हनीमून को यादगार बना देता है तो आइए जानते हैं कि आप हनीमून पर किन-किन जगहों पर जा सकते हैं।

Best Honeymoon Places

1. ऊटी, तमिलनाडु

best honeymoon destinations in india

यह जगह तमिलनाडु नीलग‍िरी पहाड़ों के बीच बसा सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह एक ऐसी जगह है, जहां कपल्‍स Honeymoon पर आते हैं और यहां आकर वो और भी ज्यादा रोमांटिक हो जाते हैं। यहां भारत के लोग तो जाना पसंद करते ही हैं, वहीं विदेशी पर्यटकों में भी घूमने के लिए ये जगह टॉप पर मानी जाती है। यहां का हरा भरा और शांत वातावरण हनीमून को और भी खास बनता है। आप यहां ऊटी लेक, रोज गार्डन, नीलगिरि माउंटेन रेलवे राइड, कुन्नूर जैसी जगहों पर एन्जॉय करने के लिए जा सकते हैं। यह जगह घूमने के लिए तो फेमस है ही साथ ही यहां बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

2. जम्मू और कश्मीर

best honeymoon destinations in india

जम्‍मू और कश्‍मीर एक ऐसी जगह है जहां पर्यटक भारी मात्रा में घूमने आते हैं। लोग यहां फैमिली या दोस्तों के साथ आते हैं, लेकिन बहुत से कपल्स यहां शादी के बाद हनीमून मानाने आते हैं। जम्‍मू और कश्‍मीर को धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। ठंड में पार्टनर के साथ सफेद चादर में ब‍िछी चोटियों को देखने का एक अलग ही मजा है। यह जगह Honeymoon के लिए परफेक्‍ट मानी जाती है। सर्दियों में हनीमून मानाने के लिए कई कपल्स यहां घूमने आते हैं। आप यहां बर्फबारी काे भी एंजॉय कर सकते हैं। जम्‍मू और कश्‍मीर में गुलगर्म, पहलगाम, वैष्‍णो देवी मंदिर, सोनमर्ग, पत्‍नीटॉप जैसी कई जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ घूम सकते हैं।

Couple Places to Visit, Honeymoon Destinations

3. दार्जिलिंग, पश्‍चिम बंगाल

best honeymoon destinations in india

पश्‍चिम बंगाल में बसा दार्जिलिंग Honeymoon के लिए सबसे बेस्‍ट और परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जो बेहद ही खूबसूरत जगह है और आप यहां कई यादगार पलों को अपने कैमरे में भी कैद कर सकते हैं। शादी के बाद आप अपने पार्टनर के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं। दार्जिलिंग में पार्टनर के साथ टॉय ट्रेन में बैठकर चाय के बागान, देवदार के जंगल, रंगीन नदियों के संगम जैसे खूबसूरत नजारे देखना हर किसी का सपना होता है। अगर मौसम साफ रहा तो आपको माउंट एवरेस्ट की चोटी भी देखने को मिल सकती है। सर्दियों के मौसम में यहां घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है।

4. गंगटोक, स‍िक्किम

best honeymoon destinations in india

न्यूली मैरिड कपल्स के लिए सिक्किम का गंगटोक एक परफेक्‍ट जगह है। जब लोगों की शादी होती है तो वो Honeymoon पर जाने का प्लान बनाते हैं और आपको जगह सेलेक्ट करने में सोचना पड़ता है कि किस जगह पर जाएँ, तो ये जगह आपके लिए सबसे बेस्ट होगी। जब आप यहां घूमने जाएंगे तो यहां उगते हुए सूरज को भी देखने का भी मौका मि‍लेगा। इसके साथ ही झील और प्रकृति के नजारों का आनंद ले सकते हैं।

5. कुर्ग, कर्नाटक

best honeymoon destinations in india

कर्नाटक राज्‍य के कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ शांत और सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए सबसे बेस्ट होगी। क्योंकि इस जगह को लोग स्वर्ग कहते हैं। कुर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कुर्ग अपनी खूबसूरत वादियों और रोमांटिक मौसम के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इसी वजह से शादी के बाद लोग कुर्ग घूमने का प्लान बनाते हैं। यहां ऐसी कई जगह हैं जहां घूमने से आपके पार्टनर के साथ आपका प्यार और भी बढ़ेगा। आप यहां के कई एडवेंचर एक्टिविटीज में भी हिस्‍सा ले सकते हैं।

Also Read: Places to Visit in Mumbai: मुंबई घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन 5 जगहों एक्स्प्लोर करना न भूलें

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

Advertisement
×