Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Best Kite Market for 15 Aug: 5 रुपए में मिलेंगी सबसे भारी पतंग! मांझे का रेट सुनकर उड़ेंगे होश

02:58 PM Aug 13, 2025 IST | Amit Kumar
Best Kite Market for 15 Aug

Best Kite Market for 15 Aug: हर साल 15 अगस्त को, जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की खुशी मना रहा होता है, तब दिल्ली के आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों की बहार देखने को मिलती है। यह दिन सिर्फ तिरंगा फहराने का ही नहीं, बल्कि पतंग उड़ाने का भी एक खास मौका बन जाता है। अगर आप भी इस बार पतंगबाजी का मजा लेना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ खास मार्केट्स से सस्ती और अच्छी क्वालिटी की पतंग और मांझा खरीद सकते हैं।

Best Kite Market for 15 Aug: ये हैं कुछ सस्ती पतंग मार्केट्स

1. Lal Kuan Market,  Chandni Chowk : लाल कुआं बाजार, चांदनी चौक

Advertisement

दिल्ली के पुराने इलाके चांदनी चौक में स्थित लाल कुआं बाजार पतंगों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। खासकर स्वतंत्रता दिवस के आसपास यहां पतंगों की भरमार रहती है। आपको हर तरह की डिजाइन और साइज की पतंगें यहां आसानी से मिल जाएंगी, वो भी थोक कीमत पर।

कैसे पहुंचे: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरें और गेट नंबर 3 से बाहर निकलें। इसके बाद फतेहपुरी मस्जिद की ओर बढ़ें, यहीं पर पतंगों की यह खास बाजार लगती है।

2. Jafrabad Market: जाफराबाद मार्केट

जाफराबाद की पतंग मार्केट भी दिल्ली की बड़ी थोक बाजारों में गिनी जाती है। यहां आपको बड़ी मात्रा में पतंग और मांझा मिल जाता है। दुकानदार यहां थोक में खरीदारी करते हैं, लेकिन आम लोग भी यहां कम दामों में खरीद सकते हैं।

कैसे पहुंचे: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर उतरें। स्टेशन से बाहर निकलते ही पतंगों की दुकानें शुरू हो जाती हैं। यहां की गलियों में रंग-बिरंगी पतंगें आपका स्वागत करेंगी।

3. Sadar Bazaar: सदर बाजार

दिल्ली की सबसे पुरानी थोक मार्केट में से एक है सदर बाजार। यहां ना केवल कपड़े और खिलौने, बल्कि पतंग और मांझा भी कम दामों में मिलते हैं। यदि आप बजट में पतंगबाजी का आनंद लेना चाहते हैं, तो सदर बाजार एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

कैसे पहुंचे: तीस हजारी मेट्रो स्टेशन पर उतरें और वहां से ऑटो या पैदल जाकर मार्केट पहुंच सकते हैं।

पतंगबाजी का मजा लें लेकिन सावधानी के साथ

जहां एक ओर पतंगबाजी स्वतंत्रता दिवस की खुशी को दोगुना कर देती है, वहीं कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। सुरक्षित मांझे का इस्तेमाल करें और खुले स्थानों में पतंग उड़ाएं ताकि किसी को चोट न पहुंचे।

15 August Songs Lyrics: इन शानदार गीतों से मनाएं देश की आज़ादी का महोत्सव

15 August Songs Lyrics: भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day )बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारे देश की आज़ादी की याद दिलाता है, जब 1947 में भारत ने ब्रिटिश शासन से मुक्ति पाई थी। इस खास मौके पर झंडा फहराने, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ एक और चीज़ जो इस दिन को खास बनाती है, वह हैं देशभक्ति गीत।

Independence Day मनाना सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति प्यार और गर्व को महसूस करने का दिन है। जब देशभक्ति से भरे गीत बजते हैं, तो हर भारतीय का दिल देश के लिए जोश और भावना से भर उठता है। ये गाने हमें देश के वीरों की कुर्बानियों की याद दिलाते हैं और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं।

हर मौके को बनाते हैं खास

चाहे स्कूल की परेड हो, ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन या फिर घर पर परिवार के साथ दिन बिताना हो – देशभक्ति गीत हर जगह एक खास माहौल बना देते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग इन गानों के जरिए देशप्रेम को महसूस करते हैं।

15 August Songs Lyrics 2025: कुछ शानदार देशभक्ति गीत

Independence Day 2025 के मौके पर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ शानदार देशभक्ति गीत सुन सकते हैं। यहां कुछ प्रसिद्ध देशभक्ति गीतों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप अपने सेलिब्रेशन में शामिल कर सकते हैं:

आगे पढ़ें...

Advertisement
Next Article