ये 5 घरेलू उपाय कब्ज की समस्या को कर देते हैं छूमंतर
अगर एक भी दिन पेट सही तरीके से साफ नहीं हो पाता तो ऐसे में हमें पूरे दिन परेशान होकर रहना पड़ता है।
12:05 PM Jan 30, 2020 IST | Desk Team
अगर एक भी दिन पेट सही तरीके से साफ नहीं हो पाता तो ऐसे में हमें पूरे दिन परेशान होकर रहना पड़ता है। वैसे देखा जाए तो आजकल के लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कब्ज की परेशानी होना आम बात है। अगर कब्ज की परेशानी हो तो बिना कुछ खाए भी पेट बहुत भारी लगता है। कभी पेट फूल जाने की दिक्कत तो कभी गैस होने लग जाती है।
यदि आप भी कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप दवाइयों के बिना ही घरेलू उपायों की मदद से कब्ज में राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कब्ज से बचने के कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में…
अजवाइन एंव त्रिफला
कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए दस ग्राम अजवाइन,दस ग्राम त्रिफला और दस ग्राम सेंधा नमक मिलाएं अब इन तीनों को पीस का चूर्ण तैयार कर लें। इस चूर्ण का रोजाना तीन से पांच ग्राम की मात्र में गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।
सेब का सेवन
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के वक्त एक सेब जरूर खाएं। सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। रोज सेब का सेवन करने से आप कई बीमारियों से तो बचे रहेंगे ही साथ ही आपको पेट भी साफ होगा। दरअसल सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है इससे गैस बनने की परेशानी नहीं होती।
जीरे-अजवाइन का पानी
यदि आप रोजाना सुबह उठकर जीरे और अजवाइन का पानी पी लें तो आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज का खात्मा हो जाएगा। इसी वजह से जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए जादुई पानी कहा जाता है। इस पानी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तो बढ़ता ही है इसके साथ ही यह आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है।
इमली और गुड़ की चटनी
इमली में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आपको भी कब्ज की परेशानी है तो ऐसे में आप इमली और गुड़ की चटनी बनाकर उसका सेवन करें। इससे आपका पेट तो साफ होगा ही साथ ही आपको कब्ज परेशानी नहीं होगी।
खाने वाला सोड़ा
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप खाने वाला सोड़ा को पानी में घोलकर पी लें। यह बिल्कुल इनो की तरह ही काम करता है। इससे आपका पेट तो साफ होता ही है साथ ही आपको कब्ज की परेशानी में राहत मिल सकेगी। खाने वाला सोडा कब्ज की परेशानी में सबसे ज्यादा असरदार होता है।
Advertisement
Advertisement