टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ’ का नारा खोखला : पप्पू यादव

ऐसा लगता है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। मोदी सरकार का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ’ का नारा खोखला है।

01:09 PM Sep 26, 2019 IST | Desk Team

ऐसा लगता है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। मोदी सरकार का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ’ का नारा खोखला है।

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ’ के नारे को खोखला बताया और कहा कि पूर्व मंत्री चिन्मयानंद के मामले में जिस तरह से पीड़ति को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा गया है, वह शर्मनाक है। 
Advertisement
श्री यादव ने आज यहां पार्टी के एकदिवसीय राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को जिस तरह से झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा गया, वह शर्मनाक है। ऐसा लगता है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। मोदी सरकार का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ’ का नारा खोखला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में नफरत फैला कर समाज को बांटने का काम कर रही है। 
पूर्व सांसद ने कहा कि पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन सरकार इसे नियंत्रित करने की बजाए बहाने बनाने में लगी है। आम आदमी के लिए अच्छे दिन का वादा कर लगातार दूसरी बार केन्द्र की सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने इसी वर्ग की कमर तोड़ दी है। देश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी कुछ ठोस करने की बजाए अमेरिका जाकर वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। यह अपने आप में अछ्वुत घटना है। केंद्र सरकार को देश की जनता से कोई मतलब नहीं है।
जाप (लो) अध्यक्ष ने बिहार की नीतीश सरकार पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि राज्य में एक बार फिर से उन्माद और नफरत की राजनीति को भाजपा के द्वारा बढ़वा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता के मोह में चुप हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम पूछना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री के सांप्रदायिकता से लड़ने के संकल्प का क्या हुआ, जो आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आज मिल रहे हैं। क्या संघ के साथ मिलकर ही उन्माद की राजनीति को अब समाप्त करेंगे।’’
श्री यादव ने कहा कि बिहार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। गैंग रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हद तो यह है कि नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के राजगीर में भी अब ऐसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार इन मामलों में कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि न्याय के साथ विकास का मतलब क्या यही है। 
पूर्व सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष और आंदोलन करने को लेकर संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बेटियों पर अत्याचार, महंगाई, बिजली के दरों में वृद्धि और बाढ़-सुखाड़ के राहत कार्यों में कोताही के खिलाफ पार्टी की ओर से साइकिल यात्रा फारबिसगंज से 13 अक्टूबर से शुरू होगी।
Advertisement
Next Article