Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भागलपुर में बड़ा हादसा, बम बनाने के दौरान घर में हुए ब्लास्ट से 7 लोगों की मौत

भागलपुर में बीती देर रात ज़ोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। तातारपुर क्षेत्र में हुए इस ब्लास्ट में अब तक 7 लोगों की मौत और 12 अन्य घायल हो गए।

09:37 AM Mar 04, 2022 IST | Desk Team

भागलपुर में बीती देर रात ज़ोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। तातारपुर क्षेत्र में हुए इस ब्लास्ट में अब तक 7 लोगों की मौत और 12 अन्य घायल हो गए।

बिहार के भागलपुर में बीती देर रात ज़ोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। तातारपुर क्षेत्र में ब्लास्ट में अब तक 7 लोगों की मौत और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मकान में बम बनाये जाते थे। 
Advertisement
भागलपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि काजवलीचक मुहल्ले में गुरुवार की देर रात को तीन मंजिला एक मकान में जोरदार विस्फोट होने से मकान धराशाई हो गया और उसके मलबे में दबकर कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य घायल हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को भागलपुर के सदर अस्पताल और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि जोरदार विस्फोट के कारण धराशाई हुए मकान का मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और मलबे के हटने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। 
इस हादसे में धराशाई मकान के करीब के दो अन्य मकानों को भी क्षति पहुंची है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि इस घटना की आरंभिक जांच में उक्त मकान में अवैध पटाखे और देशी बम के निर्माण की बातें सामने आई है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एस एफ एल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं और बचाव एवं राहत का कार्य जारी है।
Advertisement
Next Article