Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bhagwant Mann: भगवंत मान प्रदूषित पानी पीने की वजह से हुए बीमार, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

सीएम को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, जांच में मान के पेट में संक्रमण का पता चला है।

03:57 PM Jul 21, 2022 IST | Desk Team

सीएम को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, जांच में मान के पेट में संक्रमण का पता चला है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियों सामने आया है जिसमे वह बहुत ही प्रदूषित पानी पीते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के पेट दर्द की शिकायत का मामला सामने आया हैं, और यह पानी पीने के बाद से ही उनके पेट में दर्द होना शुरू हो गया था
Advertisement

प्रदूषित पानी की वजह से पेट में हुआ संक्रमण

सीएम को पेट दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, जांच में मान के पेट में संक्रमण का पता चला है। हालांकि, डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सीएम को अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत सामान्य है।
ट्वीट करके दी थी यह जानकारी 
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर कुछ भी गंभीर नहीं है और डॉक्टर उनकी ठीक से देखभाल कर रहे हैं।सीएम मान ने सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारों के मारे जाने के बाद बुधवार को पंजाब पुलिस और गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स को राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए बधाई दी थी।
Advertisement
Next Article