Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केजरीवाल आवास पर हमले को लेकर भगवंत मान बोले- यह एक कायराना कृत्य है... 'आप' से डर गई है भाजपा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पुलिस की मौजूदगी में ‘‘हमला’’ कायराना कृत्य है जो दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) आम आदमी पार्टी (आप) और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक से भयभीत है।

05:41 PM Mar 30, 2022 IST | Desk Team

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पुलिस की मौजूदगी में ‘‘हमला’’ कायराना कृत्य है जो दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) आम आदमी पार्टी (आप) और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक से भयभीत है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पुलिस की मौजूदगी में ‘‘हमला’’ कायराना कृत्य है जो दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) आम आदमी पार्टी (आप) और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक से भयभीत है।
Advertisement
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इससे पहले दिन में आरोप लगाया था कि भाजपा के युवा प्रकोष्ठ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा अवरोधक क्षतिग्रस्त कर दिए थे।मान ने इस घटना पर ट्वीट किया,‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पुलिस की मौजूदगी में ‘‘हमला’’ कायराना कृत्य है। अब स्पष्ट है कि भाजपा केवल आम आदमी पार्टी (आप) और इसके राष्ट्रीय संयोजक से डरती है।’’

पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने इस घटना पर कहा कि ‘‘देश के शासक भयभीत हैं।’’हेयर ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर भाजपा के लोगों ने हमला किया और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे तथा अवरोधक क्षतिग्रस्त कर दिए।उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा,‘‘ पंजाब की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश के अगले प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे। इसी से भाजपा भयभीत है।’’पंजाब के पर्यटन और संस्कृति मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने हमले की निंदा की है।गौरतलब है कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में यहां सिविल लाइंस में केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कथित तौर पर कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाने के लिए केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की। वहीं, आप का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट में दावा किया कि असामाजिक तत्वों ने दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिये लगाए गए अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि द्वार पर लगा ‘बूम बैरियर’ भी टूट गया है।सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “भाजपा के गुंडों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में तोड़फोड़ की। भाजपा की पुलिस उन्हें रोकने के बजाय घर के गेट तक ले गई।”दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह भी आरोप लगाया कि “भाजपा के लोगों द्वारा हमला दिल्ली पुलिस के कर्मियों की मौजूदगी में किया गया, जिसके दौरान सीसीटीवी कैमरे और बैरियर तोड़ दिए गए।”
भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के निकट प्रदर्शन किया, लेकिन किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की।बग्गा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें पुलिस ने रोका और तेजस्वी सूर्या सहित हमारे लगभग 20-25 सदस्यों और नेताओं को हिरासत में लिया गया और एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।”‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर बीजेपी और आप के बीच जुबानी-जंग छिड़ी हुई है, केजरीवाल ने हाल ही में इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।भाजपा नेता और कार्यकर्ता केजरीवाल पर हमला करते रहे हैं और उन पर कश्मीरी पंडितों के दर्द का “मजाक” उड़ाने और कश्मीर में उनके “नरसंहार” पर आधारित फिल्म को झूठ बताने का आरोप लगाते रहे हैं।
Advertisement
Next Article