Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के CM पद की लेंगे शपथ, पहले अरविंद केजरीवाल के साथ करेंगे रोड शो

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण की तारीख का एलान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का अमृतसर में रोड शो होगा..

05:42 PM Mar 11, 2022 IST | Desk Team

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण की तारीख का एलान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का अमृतसर में रोड शो होगा..

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण की तारीख का एलान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का अमृतसर में रोड शो होगा। इसके बाद इसके बाद 16 मार्च को भगवंत मान शपथ लेंगे।
 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे
 इससे पहले शुक्रवार को जीत के बाद भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद मांगा।  पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 1970 के बाद यह पहला मौका है जब कोई बाहरी पार्टी यहां सरकार बनाएगी। आप के सीएम फेस भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे।
सीएम शपथ कार्यक्रम के लिए पार्टी ने खास तैयारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शपथ कार्यक्रम के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के गांव धरती खटकड़ कलां को खास तौर सजाया जा रहा है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ता अभी से इस कार्यक्रम को लेकर बेहद गंभीर हैं और भव्य कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। इससे पहले मान 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे और ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का अभिवादन करेंगे।
केजरीवाल के पैर छुए मांगा आशीर्वाद
पंजाब में बहुमत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में उत्साह से भरी हुई है। मतगणना के अगले दिन मान ने पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब आने का न्यौता दिया था। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ने मान से मुलाकात की और उन्हें शानदार जीत की बधाई दी। इस मौके पर भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने इस दौरान मान को गले से लगा लिया।
भगवंत मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की
बता दें भगवंत मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज आप उम्मीदवारों से हार गए।
Advertisement
Advertisement
Next Article