Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को लेंगे राजस्थान के CM पद की शपथ लेंगे, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

04:20 PM Dec 13, 2023 IST | Prateek Mishra

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राजस्थान भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा है। शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा।

मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सांगानेर में सांगा बाबा मंदिर का दौरा किया, जबकि मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में आराध्य गोविंददेव के दर्शन किए। भजन लाल शर्मा ने अभी तक संभावित कैबिनेट मंत्रियों की सूची का खुलासा नहीं किया है। विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। उन्होंने कहा, ''हम सभी भाजपा नेताओं के साथ मिलकर राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे।''

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Next Article