Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की यात्रा पर हमला, विरोध में Congress ने किया मौन सत्याग्रह

04:10 PM Jan 23, 2024 IST | Beauty Roy
Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के उत्तरी लखीमपुर में हमले के विरोध में राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह के तहत राजस्थान के अजमेर में भी मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्टेशन रोड गांधी भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति के नीचे दिये गये धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने हिस्सा लिया।

Highlights

Congress ने BJP पर किया तीखा प्रहार, कही ये बात

Advertisement
MLA Rakesh Pareek

मसूदा के पूर्व विधायक राकेश पारीक ने तीखा प्रहार करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) धर्म की ठेकेदार बनी हुई है, ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे। कांग्रेस सभी धर्मों-जातियों को साथ लेकर चलती है लेकिन भाजपा की एकतरफा मुहिम देश को बांट रही है। प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि श्री गांधी की यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पर हमला और गाड़ियो के कांच आदि तोड़ना लोकतंत्र की हत्या है।

मौन सत्याग्रह में शामिल हुए ये नेता

Bharat Jodo Nyay Yatra

अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद, चौधरी ने कहा कि भाजपा जितना श्री गांधी के रास्ते की बाधा बनेगी, श्री गांधी और कांग्रेस उतनी मजबूत ही होगी। अजमेर शहर अध्यक्ष विजय जैन ने हमले की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुये कहा कि देश की जनता समझ रही है। न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) पर हमले से विरोधियों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। मौन सत्याग्रह धरने पर अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद, पदाधिकारी एवं अग्रिम संगठनों से जुडे़ लोग उपस्थित रहे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article