For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी दिल्ली यात्रा में हुई शामिल, युवाओं में दिखा उत्साह

आज ‘भारत जोड़ों यात्रा’ के 108 वें यात्रा दिल्ली आ पहुंची है। इसी के साथ दिल्ली के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रह है।

11:22 AM Dec 24, 2022 IST | Desk Team

आज ‘भारत जोड़ों यात्रा’ के 108 वें यात्रा दिल्ली आ पहुंची है। इसी के साथ दिल्ली के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रह है।

bharat jodo yatra   राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी दिल्ली यात्रा में हुई शामिल  युवाओं में दिखा उत्साह
आज ‘भारत जोड़ों यात्रा’ के 108 वें  यात्रा दिल्ली आ पहुंची है। इसी के साथ दिल्ली के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रह है। राहुल गांधी की अगुवाई में दिल्ली में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दाखिल हो गई है और शाम 4 बजे के करीब लाल किले पर पहुंचेगी जिसके बाद कहा जा रह है कि 9 दिन का ब्रेक लिया जाएगा और 3 जनवरी से ये यात्रा फिर शुरू होगी।
Advertisement
यात्रा में आज राहुल गांधी का साथ देने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता यात्रा’ में शामिल हुए।
दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने यात्रा को लेकर कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। आगे उन्होंने कह कि  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है। बात दें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी के 2024 में पीएम बनने पर कहा कि हां उन्हें बनना चाहिए। दिल्ली में राहुल गांधी को मिला सोनिया और बहन प्रियंका गांधी का साथ, शाम को लाल किला पहुंचेगे यात्रा। वही दूसरी और देखें तो दिल्ली में यात्रा की एंट्री के साथ ही सियासी पारा दिल्ली में काफी गर्म देखा जा रहा है।
Advertisement
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी दिल्ली यात्रा में हुई शामिल
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड केस बढ़ रहे हैं और इस पर रोकथाम के लिए सरकार ने उचित कदम उठा रही है, तो कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है ?
राहुल गांधी भी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे है।  राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब मोहब्बत की आवाज और भारत के लोगों के मैसेज को दिलवालों की नगरी दिल्ली तक ले जाएगी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×