भारत जोड़ो यात्रा : दूसरे दिन भाई राहुल के साथ कदमताल करते हुए दिखाई दीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी शुक्रवार को दूसरी दिन अपने भाई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कदमताल करते हुए नजर आईं।
यूं ही हम तिरंगा लहराएंगे…
रास्ते कितने भी कठिन हों, हम भारत जोड़ते जाएंगे।#BhararJodoYatra pic.twitter.com/DDJp0zyltG— Congress (@INCIndia) November 25, 2022
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन और नर्मदा नदी की आरती करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्यप्रदेश में यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से दाखिल हुई थी। यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। इस कृषि प्रधान अंचल में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है।