W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा : बुलेट के बाद साइकिल की सवारी करते दिखे राहुल गांधी

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” इन दिनों मध्य प्रदेश में यात्रा कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य में रैली का आज छठा दिन है। सोमवार को राहुल की अगुवाई में सैकड़ों पदयात्रियों का कारवां सूर्योदय के बाद इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा।

09:40 AM Nov 28, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” इन दिनों मध्य प्रदेश में यात्रा कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य में रैली का आज छठा दिन है। सोमवार को राहुल की अगुवाई में सैकड़ों पदयात्रियों का कारवां सूर्योदय के बाद इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा।

भारत जोड़ो यात्रा   बुलेट के बाद साइकिल की सवारी करते दिखे राहुल गांधी
Advertisement
कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” इन दिनों मध्य प्रदेश में यात्रा कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य में रैली का आज छठा दिन है। सोमवार को राहुल की अगुवाई में सैकड़ों पदयात्रियों का कारवां सूर्योदय के बाद इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा। यात्रा की शुरुआत इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से हुई।
Advertisement
रास्ते में एक साइकिल सवार भी यात्रा में शामिल हुआ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुछ पलों के लिए पैदल यात्रा को विराम देते हुए उसकी साइकिल के पैडल मारते नजर आए। साइकिल से पहले राहुल यात्रा के दौरान बुलेट बाइक चलाते हुए भी नजर आए थे।
इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी के बेटे सतलज राहत भी यात्रा में शामिल हुए। सतलज ने बताया कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता पर केंद्रित दो किताबें गांधी को पदयात्रा के दौरान भेंट कीं जिनमें राहत इंदौरी की आत्मकथा शामिल है। कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।

AAP पर निशाना साधते हुए बोले PM – नर्मदा विरोधी ताकतों के समर्थकों को गुजरात में पैर जमाने देने का पाप न करें

इस कृषि प्रधान अंचल में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है। राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘‘दक्षिण का द्वार’’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। गुजरे छह दिनों में यह यात्रा मध्य प्रदेश में अपना आधे से ज्यादा सफर पूरा कर चुकी है। इस दौरान गांधी की अगुवाई में पदयात्रियों का कारवां बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से गुजरा है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×