Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

"भारत न्याय यात्रा" देशहित में एक नया चरण: Ashok Gehlot

03:17 PM Dec 27, 2023 IST | Prakash Sha

पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने बुधवार को कहा कि पूरा देश कांग्रेस की प्रस्तावित "भारत न्याय यात्रा" के लिए तैयार है और इसे देश हित में एक नया अध्याय बताया।

Advertisement

Highlights:

कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने की बुधवार को घोषणा की। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी और इस दौरान राजस्थान सहित 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘पूर्व से पश्चिम तक 'न्याय', देशहित में एक नया अध्याय।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘राहुल गांधी के सशक्त नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर तक ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा' के उपरांत अब न्याय के संकल्प के साथ 'भारत न्याय यात्रा' प्रारंभ हो रही है। आप सभी की सहभागिता न्याय के इस महायज्ञ को प्रदीप्त करेगी।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘तैयार है पूरा हिंदुस्तान, 'न्याय' संग है राजस्थान।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article