Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र: भारतीय मजदूर संघ केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ 28 दिसंबर को निकालेगा महा मोर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की विदर्भ प्रदेश इकाई केंद्र की निजीकरण की नीति और अन्य श्रम मुद्दों पर यहां 28 दिसंबर को विधान भवन तक विरोध मार्च निकालेगी।

05:03 PM Dec 10, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की विदर्भ प्रदेश इकाई केंद्र की निजीकरण की नीति और अन्य श्रम मुद्दों पर यहां 28 दिसंबर को विधान भवन तक विरोध मार्च निकालेगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की विदर्भ प्रदेश इकाई केंद्र की निजीकरण की नीति और अन्य श्रम मुद्दों पर यहां 28 दिसंबर को विधान भवन तक विरोध मार्च निकालेगी।यह विरोध मार्च महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आयोजित किया जा रहा है। 
Advertisement
सार्वजनिक उद्यमों का बड़े पैमाने पर निजीकरण 
बीएमएस की विदर्भ प्रदेश इकाई ने दावा किया है कि महा मोर्चा में 20,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।बीएमएस के प्रचार प्रमुख सुरेश चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विदर्भ प्रदेश की अध्यक्ष शिल्पा देशपांडे, महासचिव गजानन गटलेवार और अन्य लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक उद्यमों का बड़े पैमाने पर निजीकरण किया जा रहा है और ठेका श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है।
Advertisement
Next Article