Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारती ने दिया रणबीर और आलिया को शादी का ऐसा गिफ्ट, हैरान हो गई नीतू कपूर

भारती सिंह ने नीतू कपूर के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने शो के मंच पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए नीतू कपूर को बधाई दी। इसके साथ ही भारती ने एक ऐसा वेडिंग गिफ्ट दिया, जिसे देखकर नीतू कपूर हैरान हो गईं।

04:36 PM Apr 17, 2022 IST | Desk Team

भारती सिंह ने नीतू कपूर के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने शो के मंच पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए नीतू कपूर को बधाई दी। इसके साथ ही भारती ने एक ऐसा वेडिंग गिफ्ट दिया, जिसे देखकर नीतू कपूर हैरान हो गईं।

बेटे रणबीर कपूर की एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी के बाद नीतू कपूर को जमकर बधाइयां मिल रही हैं। हाल ही में नीतू कपूर टीवी शो ‘हुनरबाज़’ में पहुंचीं, जिसमें कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने उनके साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने शो के मंच पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए नीतू कपूर को बधाई दी। इसके साथ ही भारती ने एक ऐसा वेडिंग गिफ्ट दिया, जिसे देखकर नीतू कपूर हैरान हो गईं।
Advertisement
आपको बता दें, टीवी के रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जो काफी मजेदार है। इस वीडियो में भारती सिंह, नीतू कपूर से कहती हैं, “पहले तो नीतू मैम आपको ढेर सारी बधाई। मेरा बेबी हुआ था, तो नीतू मैम ने इतनी रिक्वेस्ट की थी कि बारात में तू नहीं नाचेगी, तो रणबीर की शादी नहीं होगी, लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया था, तो मैं नहीं आ पाई।“ भारती की इस बात पर रिएक्ट करते हुए नीतू कपूर कहती हैं, “आपकी बहुत याद आई, हमने तुम्हें बहुत मिस किया।”
इसके बाद भारती आगे कहती हैं, “मैंने एक गिफ्ट भी दिया था करण सर को, हमारी तरफ से दे देना, लेकिन वो देना भूल गए, तो मैं चाहती हूं कि मैम हम आपको यहीं पर गिफ्ट दे दें।” इसके बाद भारती सिंह शो के मंच पर तोहफा मंगाती हैं और फिर जब नीतू कपूर डिब्बे को खोलती हैं, तो उसमें प्रेशर कुकर निकलता है जिसे देखकर वो हैरान हो जाती हैं और फिर कहती हैं, “ये मैं मेरी बहू रानी को दे दूंगी। उसको बहुत काम आएगा किचन में।”

इस पर भारती कहती हैं, “हमने शादी के फोटोज़ देखे हैं जिसमें रणबीर कपूर बहुत पतले लग रहे हैं, तो हम चाहते हैं कि इसमें अच्छा-अच्छा खाना बनाकर आलिया बहू आपके बेटे को खिलाएं।“ बता दें, सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Advertisement
Next Article