For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कॉमेडियन भारती सिंह शो के सेट पर बेटे के साथ आई नजर, फैंस के साथ गोला ने की जमकर मस्ती

टीवी एक्ट्रेस भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। भारती के शो के सेट से उनके बेटे लक्ष्य की नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

04:59 PM Aug 30, 2022 IST | Desk Team

टीवी एक्ट्रेस भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। भारती के शो के सेट से उनके बेटे लक्ष्य की नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह शो के सेट पर बेटे के साथ आई नजर  फैंस के साथ गोला ने की जमकर मस्ती

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इस साल अप्रैल में एक बेटे
के पेरेंट्स बने हैं। भारती सिंह इन दिनों अपने टीवी शो से ज्यादा बेटे लक्ष्य को
लेकर चर्चा में बनी हुई है। उनके बेटे से जुड़ा रोज कोई न कोई अपडेट सामने आता
रहता है। लक्ष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल हो जाती है। हाल ही
में भारती और उनके बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बेटे को गोद में उठाए नजर आ रही हैं।

Bharti Singh On Being Criticised for Resuming Work Days After Giving Birth:  'Koi Upar Se Utri Hui Pariya...'

सामने आए वीडियो में भारती स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। भारती को देखकर
लग रहा है कि ये वीडियो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के सेट का है। जहां भारती
अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जिसमें लक्ष्य पहले से भी ज्यादा क्यूट लग रहे है। इसमें फैंस ने भारती और गोला
यानी लक्ष्य को चारों तरफ से घेरा हुआ है। साथ ही सभी फैंस गोला के साथ खेलते हुए
भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक फीमेल फैन भी अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रही
हैं।

वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य को छोड़ दूसरी बच्ची को गोद में लिए
हुए नजर आ रही है। वीडियो में लक्ष्य एक फैन की गोद में दिखाई दे रहे है लेकिन वह
फैन की गोद से अपनी मां को देखते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में भारती ने फैंस
के साथ खूब सारी मस्ती और बातें की। वीडियो में भारती बोलती भी नजर आ रही है कि
मेरे बेटे का चाय पीने का वक्त हो गया है। जिस पर वहां मौजूद सब लोग हंसने लग जाते
हैं।

इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे है साथ ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो
काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो पर फैंस काफी मजेदार कॉमेंट कर
रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लेंस वाला बच्चा
भगवान। दूसरे यूजर ने लिखा, भारती एक डाउन टू
अर्थ पर्सन हैं नहीं तो कोई भी सेलिब्रिटी किसी फैन को अपने बच्चे को गोदी में
देना तो दूर देखने भी नहीं देता है।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×