भीम आर्मी का दावा : पुलिस को झांसा दे चंद्रशेखर आजाद जामा मस्जिद पहुंचे
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की घोषणा करने वाले भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पुलिसकर्मियों को झांसा देकर मस्जिद के अंदर दाखिल हुए जबकि पुलिस घंटों हिरासत में लेने के लिए उनकी तलाश करती रही।
06:21 PM Dec 20, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की घोषणा करने वाले भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पुलिसकर्मियों को झांसा देकर मस्जिद के अंदर दाखिल हुए जबकि पुलिस घंटों हिरासत में लेने के लिए उनकी तलाश करती रही।
Advertisement
Advertisement
आजाद ने बाद में बताया कि उनकी तलाश में खड़े पुलिसकर्मियों से बचने के लिए वह शॉल ओढ़कर मस्जिद में दाखिल हुए।
Advertisement
भीम आर्मी के एक पदाधिकारी ने बताया कि जुमे की नमाज करीब एक बजे शुरू हुई और मार्च में आजाद मौजूद थे। हालांकि, जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो वह वहां से निकल गए और एक स्थानीय परिवार ने अस्थायी शरण दी।
उन्होंने बताया, ‘‘करीब तीन घंटे तक हमने भी समझा कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया, लेकिन करीब चार बजे वह जामा मस्जिद के भीतर नजर आए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संविधान का प्रस्तावना पढ़ा। यहां तक कि शाही इमाम ने सभी को संबोधित किया और बताया कि आजाद हमारे मेहमान हैं।’’

Join Channel