For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bhopal: CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह

मध्य प्रदेश स्थापना के 69वें वर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 9:45 बजे लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है।

01:02 AM Oct 30, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

मध्य प्रदेश स्थापना के 69वें वर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 9:45 बजे लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है।

bhopal  cm मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह

MP: मध्य प्रदेश स्थापना के 69वें वर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 9:45 बजे लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। समारोह में आर्मी उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में मध्य प्रदेश का राज्य गान और मध्य प्रदेश के राज्य खेल मलखंब का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन के साथ बैंड की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

1 नवंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को अपने राज्य की स्थापना का गौरवपूर्ण अनुभव कराने, वैभव और विविधता से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश शासन द्वारा संस्कृति संचालनालय के संयोजन में ‘मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की 69 वर्षों की यात्रा को विविध रंगों में समेटे विभाग का यह प्रतिष्ठित आयोजन 1 नवंबर की शाम 6:30 बजे से रवींद्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में आयोजित किया जाएगा।

फेमस सिंगर अंकित तिवारी की परफॉर्मन्स

संचालक, संस्कृति संचालनालय एनपी. नामदेव ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में इस वर्ष सर्वप्रथम मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध गायिका सुहासिनी जोशी मध्य प्रदेश गान पर प्रस्तुति देंगी। इसके बाद मुख्य प्रस्तुति होगी। इसमें सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक अंकित तिवारी की और उनकी टीम संगीतमय प्रस्तुति देगी। अंकित तिवारी देश के जाने-माने संगीतकार एवं गायक हैं। उन्हें 2013 में बनी ‘आशिकी 2’ फिल्म के गीत ‘सुन रहा है’ से काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म के संगीत के लिए उन्हें वर्ष 2014 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

हासिल किए कई अवॉर्ड

इसके बाद वर्ष 2015 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में ‘गलियां’ गीत के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अंकित तिवारी ने ‘दिल चीज तुझे दे दी’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘तू है कि नहीं’ जैसे कई लोकप्रिय गीत गाए हैं। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×