Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भूपेंद्र चौधरी होंगे UP बीजेपी के अध्यक्ष? मिशन 2024 के तहत जाट समुदाय को साधने की तैयारी में पार्टी

उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बीजेपी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पंचायतीराज मंत्री को अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में उन्हें सबसे आगे माना जा रहा है।

01:59 PM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बीजेपी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पंचायतीराज मंत्री को अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में उन्हें सबसे आगे माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बीजेपी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पंचायतीराज मंत्री को अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में उन्हें सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं पार्टी द्वारा इस संभावित नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। 
Advertisement
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी। सूत्रों ने बताया कि भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को देर शाम बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी।  

Uttar Pradesh : उपमुख्यमंत्री मौर्य ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा – अमेठी को अपनी जागीर समझता था एक परिवार

भूपेंद्र चौधरी को यदि उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया जाता है तो वह स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे। सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में बीजेपी चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधना चाहती है। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। 
जाट वोट बैंक को साधने के लिए मजबूत माने जाते हैं चौधरी
मिशन 2024 के मद्देनजर बीजेपी पश्चिमी यूपी के नेता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती है। जाट वोट बैंक को साधने के लिए चौधरी सबसे मजबूत नेता माने जा रहे हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी में रालोद और सपा के गठबंधन का असर कम करने के लिए उनको आगे किया जाना लगभग तय हो गया है। इससे पश्चिमी यूपी की जाटों के प्रभाव वाली डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटों पर बीजेपी को फायदा हो सकता है।
Advertisement
Next Article