अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने केतांजी ब्राउन जैकसन को SC के लिए किया मनोनीत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संघीय अपीलीय न्यायाधीश केतांजी ब्राउन जैकसन को उच्चतम न्यायालय के लिए मनोनीत किया है।
05:35 AM Feb 26, 2022 IST | Shera Rajput
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संघीय अपीलीय न्यायाधीश केतांजी ब्राउन जैकसन को उच्चतम न्यायालय के लिए मनोनीत किया है।
Advertisement
व्हाइट हॉउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत में किसी अश्वेत महिला के पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।
इस घोषणा के साथ ही बाइडन ने अपने उस चुनावी वादे को पूरा किया है जिसमें उन्होंने शीर्ष अदालत में किसी अश्वेत महिला को भेजने की बात कही थी।
अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में लगभग दो सदी से श्वेत पुरुष ही न्यायाधीश हैं।
Advertisement