For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gurugram में बड़ा हादसा : स्लीपर बस में आग लगने से 2 लोगों की मौत , कई लोग झुलसे

12:30 AM Nov 09, 2023 IST | Shera Rajput
gurugram में बड़ा हादसा   स्लीपर बस में आग लगने से 2 लोगों की मौत   कई लोग झुलसे

राजधानी से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक चलती हुई वॉल्वो बस में आग लग गयी। वही , आग लगने के बाद कुछ लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।
आग लगने से दो यात्रियों की मौत
खबरों के अनुसार , आग लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही बस जलकर खाक हो गई। घटना में घायल लोगों को सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस गुरुग्राम से महोबा जा रही थी।
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि फिलहाल 2 लोगों के मौत हुई है। कुछ लोगों को सफदरगंज भेजा गया है। अन्य लोगों का सिविल अस्पताल और मेदांता में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों की तलाश की जा रही है। ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।
दमकल विभाग के उप निदेशक गुलशन कालरा का कहना है कि ये घटना दिल्ली से जयपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात करीब साढ़े आठ बजे की है।
दिल्ली जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम
वही ,आग लगने की घटना से दिल्ली जयपुर हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह हाईवे पर तैनात रही और यातायात को सुचारु करने में कड़ी मशक्कत की।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×