For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई; माओवादियों से संबंध के संदेह में 3 गिरफ्तार, जांच शुरू

असम के विभिन्न हिस्सों से माओवादियों के साथ संबंधों के संदेह में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

04:33 PM Nov 07, 2022 IST | Desk Team

असम के विभिन्न हिस्सों से माओवादियों के साथ संबंधों के संदेह में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई  माओवादियों से संबंध के संदेह में 3 गिरफ्तार  जांच शुरू
असम के विभिन्न हिस्सों से माओवादियों के साथ संबंधों के संदेह में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि कछार जिले से गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक के कथित तौर पर माओवादी नेता अरुण कुमार भट्टाचार्जी के साथ संबंध थे, जिसे ‘कंचन दा’ के नाम से जाना जाता है। अन्य दो व्यक्तियों को सेना ने डिब्रूगढ़ से पकड़ा है।
Advertisement
कछार के पुलिस अधीक्षक नुमाल महता ने मीडिया से कहा कि शनिवार रात धरित्री शर्मा को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा, ”गुवाहाटी पुलिस की अपराध शाखा के एक दल ने शर्मा को गिरफ्तार किया था।”महता ने कहा कि ‘कंचन दा’ की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर अन्य गिरफ्तारियां की गईं।अधिकारी ने कहा, ”शर्मा के खिलाफ विशिष्ट आरोपों की जांच की जा रही है।”
संदिग्ध संबंधों के चलते किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य ‘कंचन दा’ को मार्च में कछार से गिरफ्तार किया गया था। उसे असम में प्रतिबंधित संगठन की एक राज्य स्तरीय समिति गठित करने और पड़ोसी झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे अन्य वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के लिए एक ”लाल गलियारा” बनाने का काम सौंपा गया था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिटुल चेतिया ने बताया कि दो अन्य लोगों को सेना ने रविवार को डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया।उन्होंने कहा, ”सेना ने दोनों को माओवादियों के साथ संदिग्ध संबंधों के चलते गिरफ्तार किया है। उक्त मामले के संबंध में जांच की जा रही है।”अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से प्वाईंट 22 पिस्तौल, एक मैगजीन और गोला बारूद बरामद किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×