Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करने वाले बब्बन सिंह पर बड़ा एक्शन, BJP ने पार्टी से निकाला

अश्लील डांस के कारण भाजपा ने बब्बन सिंह को किया निष्कासित

02:05 AM May 16, 2025 IST | Neha Singh

अश्लील डांस के कारण भाजपा ने बब्बन सिंह को किया निष्कासित

भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने यह कड़ा कदम उठाया। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने पत्र जारी कर बताया कि रघुवंशी का आचरण पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहा था।

बार बालाओं के साथ डांस करने वाले रसड़ा चीनी मिल सहकारी संघ के चेयरमैन और भाजपा नेता बब्बन सिंह पर बड़ा एक्शन हुआ है। उनके अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया है। रघुवंशी को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने पत्र जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि रघुवंशी के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उनके बयानों से पार्टी विरोधी कृत्य सामने आए हैं, जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया गया है।

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन

बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर एक किन्नर के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में किन्नर उनके सामने डांस कर रही है और रघुवंशी उसका अपमान करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और इस पर हंगामा मच गया है।

क्या बोले बब्बन सिंह

इस विवाद पर बब्बन सिंह रघुवंशी ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो 20 दिन पहले का है, जब वे दुर्गीपुर के प्रधान राजेश सिंह की बारात में बिहार गए थे। उन्होंने बताया कि उस समय किन्नर डांस कर रहे थे और उसी दौरान यह वीडियो बनाया गया। रघुवंशी ने दावा किया कि यह सब बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह की साजिश के तहत किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केतकी सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच तालमेल न होने के कारण विधायक ने उनके खिलाफ यह साजिश रची है।

इस आरोप पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका बब्बन सिंह रघुवंशी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और उन्होंने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया। यह विवाद अब राजनीतिक गलियारों में गरमा रहा है और इसी बीच पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

घोर कलयुग! बेटे ने रुकवाया मां का अंतिम संस्कार, चिता पर लेटकर बोला पहले चाहिए…

Advertisement
Next Article