Bihar: CM Nitish का सुबह-सुबह बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले इन कर्मचारियों का वेतन किया दोगुना
Bihar: सीएम नीतीश (CM Nitish) कुमार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत रसोइया, रात्रि प्रहरी और शारीरिक शिक्षा और हेल्थ अनुदेशकों की मानदेय राशि को दोगुना करने की घोषणा की है। इस ऐलान से इन कर्मियों के बीच काफी ख़ुशी है। मालूम हो कि ये कर्मचारी लम्बे समय से अपनी वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
सीएम नीतीश ने एक्स पर किया ट्वीट
नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रूपए हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 1, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रूपए हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।
दोगुना वेतन करने का निर्णय

सीएम नीतीश ने आगे लिखा, "शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।"
इतना से बढ़कर इतना हुआ वेतन

सीएम नीतीश कुमार ने आगे बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रूपए से 3300 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। वहीं माध्यमिक/उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रूपए से दोगुना करते हुए इसे अब 10000 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8 हजार रूपए से दोगुना करते हुए अब 16 हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रूपए के स्थान पर 400 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। इससे कार्यरत कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।
यह भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त हुए शशि प्रकाश गोयल