Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल में AAP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई BJP में शामिल, अनुराग बोले- यहां भी जब्त होगी जमानत

आम आदमी पार्टी के इन बड़े नेताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

10:53 AM Apr 09, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी के इन बड़े नेताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आप (आम आदमी पार्टी ) को बड़ा झटका लगा है। राज्य में ‘आप’ की चुनावी तैयारियों और मुहिम में बड़ी भूमिका निभा रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने ‘आप’ को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। शुक्रवार आधी रात को आम आदमी पार्टी के इन बड़े नेताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।
अरविन्द केजरीवाल के झांसे में नहीं आएंगे पहाड़ और पहाड़ी : अनुराग ठाकुर
‘आप’ नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के बाद आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे। ठाकुर ने आगे लिखा, आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध ‘आप’ पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुए।
Advertisement


ठाकुर ने इन ‘आप’ नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ‘आप’ की जमानत जब्त होने की बात कहते हुए आगे लिखा, आम आदमी पार्टी, आपकी यूपी में भी सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है।


इस वर्ष के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव

अनुराग ठाकुर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीति व नेतृत्व में विरोधी भी आस्था जता रहे हैं, क्योंकि उपेक्षा, उत्पीड़न और प्रताड़ना की नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जोड़ने में भरोसा रखते हैं। आपको बता दें कि, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। पंजाब में बड़ी जीत मिलने के बाद ‘आप’ ने हिमाचल प्रदेश में भी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।


एक दिन पहले ही मनीष सिसोदिया ने दिया था बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंडी में रोड शो कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे और इसके अगले ही दिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि, केजरीवाल के रोड शो से घबरा कर भाजपा जयराम ठाकुर की जगह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। मनीष सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले ही दिन अनुराग ठाकुर के प्रयासों से भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है।

Advertisement
Next Article