टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar में Congress को तगड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ी पार्टी

09:54 AM Apr 01, 2024 IST | Yogita Tyagi

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बिहार कांग्रेस (Congress) को लगातार झटका लग रहा है। रविवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पार्टी छोडी, तो सोमवार को पार्टी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

प्रवक्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

Advertisement

प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में कहा है कि वे सिर्फ पार्टी के प्रवक्ता पद से नहीं, बल्कि पार्टी क़ी प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैँ। उन्होंने कहा क़ि उनका इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों से है। पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता से उनको कोई शिकायत नहीं है।

इससे पहले पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

उल्लेखनीय है क़ि इससे पहले बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस महागठबंधन में शामिल है और लोकसभा चुनाव मे उसके कोटे मे नौ सीटें आईं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article