For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका , वरिष्ठ नेता कौस्तव बागची भाजपा में हुए शामिल

11:43 PM Feb 29, 2024 IST | Shera Rajput
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका   वरिष्ठ नेता कौस्तव बागची भाजपा में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौस्तव बागची ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार शाम बागची आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए।
कौस्तव बागची का भाजपा में स्वागत
कौस्तव बागची का पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में भाजपा में स्वागत किया।
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की प्रासंगिकता खत्म हो गई - कौस्तव बागची
कौस्तव बागची ने कहा कि जब तक आपको लोगों के लिए काम करने का मौका नहीं मिलता तब तक राजनीतिक करियर बनाने का कोई मतलब नहीं है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की प्रासंगिकता खत्म हो गई है। संदेशखाली में घटी घटना पर पार्टी आलाकमान ने पूरी तरह चुप्पी साध ली।
कांग्रेस नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस के प्रति नरम रुख अपना रहा है - बागची
कौस्तव बागची ने भाजपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस के प्रति नरम रुख अपना रहा है। ऐसे में अब पार्टी में बने रहने का कोई मतलब नहीं है।
कौस्तव बागची ने दावा किया, ''संदेशखाली मुद्दे पर पार्टी आलाकमान की चुप्पी को लेकर राज्य कांग्रेस के भीतर शिकायतें बढ़ रही हैं। मेरे लिए कांग्रेस में रहना आत्मसम्मान से समझौता करने के अलावा कुछ नहीं था।''
कौस्तव बागची और कांग्रेस आलाकमान के बीच मतभेद
कौस्तव बागची और कांग्रेस आलाकमान के बीच मतभेद तब से सामने आए, जब पार्टी नेतृत्व ने सीएम ममता बनर्जी के साथ गठबंधन की बातचीत शुरू की थी। कैस्तव बागची कई बार तृणमूल के साथ गठबंधन की बातचीत के खिलाफ मुखर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×