Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका, RJD प्रदेश अध्यक्ष के पद से जगदानंद सिंह दे सकते हैं इस्तीफा

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस्तीफा दे सकते है।

01:21 PM Oct 06, 2022 IST | Desk Team

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस्तीफा दे सकते है।

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस्तीफा दे सकते है। कहा जा रहा कि सिंह आज ही अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सौंप सकते है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जगदानंद सिंह ने इस्तीफा देने का फैसला क्यों लिया है, लेकिन खबरों की माने तो वो अपने बेटे सुधाकर सिंह का समर्थन करना चाहते है, इसलिए अपना त्यागपत्र लालू को सौंपेंगे। 
Advertisement
जगदानंद सिंह आज राजधानी पटना से दिल्ली जाएंगे 
मिली जानकारी के अनुसार, जगदानंद सिंह आज राजधानी पटना से दिल्ली आने वाले है। जहां वो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे और उन्हें इस्तीफा सौंप देंगे। बता दें, दिल्ली में राजद का अधिवेशन कार्यक्रम होने वाला है, उसके बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। वही, खबरें इस प्रकार की भी आ रही कि लालू जगदानंद सिंह को मनाने की कोशिश करेंगे की वो अपना इस्तीफा वापस ले ले। 
 बेटे सुधाकर सिंह ने भी कृषि मंत्री के पद से दिया था अपना इस्तीफा 
बता दें, अभी कुछ दिन पहले जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने भी कृषि मंत्री के पद से अपना इस्तीफा दिया था। जब इस बारे में उनसे सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, ‘मैंने इस्तीफा खुद दिया हो या मुझसे मांगा गया हो क्या फर्क पड़ेगा? मुझे लालू प्रसाद यादव जी ने मंत्री बनाया था। उन्होंने ही इस्तीफा देने के लिए कहा तो मैनें इस्तीफा सौंप दिया। बेटे के इस्तीफा देने के बाद जगदानंद सिंह ने भी कहा था कि कभी कभी त्याग करना पड़ता है। 
सुधाकर सिंह ने लगाया था आरोप 
हम आपको बता दें, जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने अपने ही विभाग के अधिकारियों के ऊपर अफसरशाही का आरोप लगाया था। जिसके बाद बीजेपी राजद और नीतीश कुमार पर निशाना साध रही थी। फिर अचानक सुधाकर सिंह ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। 
Advertisement
Next Article