For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उद्धव गुट को बड़ा झटका, संजय राउत के राइट हैंड भाऊ साहेब चौधरी शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र में उद्भव गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जाने माने नेता व सांसद संजय राउत का दाहिना हाथ माने जाने वाले भाऊ साहेब चौधरी ‘ उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ का दामन छोड़ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बीते कल मुख्यमंत्री के नागपुर स्थित सरकारी आवास रामगिरी में ‘बालासाहेबची शिवसेना’ में प्रवेश किया।

03:19 PM Dec 22, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में उद्भव गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जाने माने नेता व सांसद संजय राउत का दाहिना हाथ माने जाने वाले भाऊ साहेब चौधरी ‘ उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ का दामन छोड़ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बीते कल मुख्यमंत्री के नागपुर स्थित सरकारी आवास रामगिरी में ‘बालासाहेबची शिवसेना’ में प्रवेश किया।

उद्धव गुट को बड़ा झटका  संजय राउत के राइट हैंड भाऊ साहेब चौधरी शिंदे गुट में शामिल
महाराष्ट्र में उद्भव गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जाने माने नेता व सांसद संजय राउत का दाहिना हाथ माने जाने वाले भाऊ साहेब चौधरी ‘ उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ का दामन छोड़ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बीते कल मुख्यमंत्री के नागपुर स्थित सरकारी आवास रामगिरी में ‘बालासाहेबची शिवसेना’ में प्रवेश किया।
Advertisement
भाऊ साहेब चौधरी ने शिंदे सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान नासिक जिले में कई कार्य नहीं हुए, जबकि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने पिछले 5 महीनें में काफी अच्छा कार्य किया है। उनके कार्यकाल से प्रभावित होकर ही उन्होंने शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने पिछले कल मुख्यमंत्री के नागपुर स्थित सरकारी आवास रामगिरी पर एक कार्यक्रम में भाऊ साहेब चौधरी ने शिंदे गुट में प्रवेश किया।
संजय राउत ने किया ट्वीट
बीते कल भाऊ साहेब चौधरी के नागपुर रवाना होने की ख़बरें सामने आईं, तो इस बीच संजय राउत का एक ट्वीट भी सामने आया था, जिसमे उन्होंने लिखा था कि चौधरी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है और यह उद्धव ठाकरे के आदेश पर किया गया है।
Advertisement

बता दें कि पिछले दिनों ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि चौधरी जल्द उद्धव गुट का दामन छोड़कर शिंदे घुट में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार संजय राउत की भाऊ साहेब चौधरी ने ही जमानत दी थी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×