Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में गहराते कोरोना संकट के बीच बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 9 और 11 के स्कूल 31 जनवरी तक बंद

मुंबई में बढ़ते मामलों के चलते कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को ये आदेश जारी किया।

05:53 PM Jan 03, 2022 IST | Desk Team

मुंबई में बढ़ते मामलों के चलते कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को ये आदेश जारी किया।

दुनियाभर में अपना कोहराम मचा चुका कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसके साथ ही इसका खतरा पहले से अब अधिक हो गया है, जो लोगों को डराने लगा है। मुंबई में बढ़ते मामलों के चलते कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को ये आदेश जारी किया। बीएमसी ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खुले रहेंगे।  
Advertisement
मुंबई में रविवार को कोरोना के 8 हजार के करीब मामले आए थे 
मुंबई में स्कूल बंद करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब देश की इस आर्थिक राजधानी में कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। रविवार को मुंबई में कोरोना के 8 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए थे। मुंबई के नगर निगम के प्रमुख, चहल ने कहा कि मुंबई में कोविड के मामलों में तेजी के बीच, ग्रेड 1 से 8 तक के छात्रों के लिए फिजिकल स्कूल को फिर से शुरू करने का निर्णय 31 जनवरी, 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कक्षा 9 या उससे ऊपर के छात्र केवल टीकाकरण के उद्देश्य से स्कूल जा सकते हैं। भारत ने सोमवार से 15 से 18 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया है। 
जनवरी के अंत तक 15 से 18 साल के सभी 4.5 लाख बच्चों का टीकाकरण-बीएमसी  
बीएमसी को उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक 15 से 18 साल के सभी 4.5 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। दो सप्ताह की अवधि में मुंबई में संक्रमण दर 1% से बढ़कर 17% हो गई है। रविवार को, मुंबई में 8,000 से अधिक दैनिक कोविड-19 मामले दर्ज किए गए।  
बीएमसी ने लोगों से की अपील, नवंबर की तुलना में दिसंबर में कोरोना मामलों में उछाल 
बता दें कि बीते दिन रविवार को मुंबई में कोविड के मामलों में दैनिक वृद्धि के साथ, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी नागरिकों से ‘अत्यधिक’ कोविड-उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से रिपोर्ट किए गए मामलों में वृद्धि के परिणामस्वरूप नवंबर के महीने की तुलना में दिसंबर में मुंबई में कोविड के मामलों में 252% की वृद्धि हुई है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में दिसंबर में कुल 21,585 कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि पूरे नवंबर में केवल 6,125 मामले रिपोर्ट किए गए थे।  

EC ने कोरोना के बढ़ते आतंक के बीच चुनाव वाले राज्यों को टीकाकरण अभियान तेज करने का निर्देश दिया

देश में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार  
उधर, दूसरी ओर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार , भारत में एक दिन में कोविड-19 के 33,750 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,22,882 हो गई। वहीं, 123 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,893 हो गई। 
देश में अभी कोविड-19 के सक्रिय मामले 1,45,582 हो गए है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,582 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 22,781 की वृद्धि दर्ज की गई है।
Advertisement
Next Article