Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिद्धू मूसे वाला को लेकर बड़ा खुलासा, वो जल्द करने वाले थे गर्लफ्रेंड से शादी, मां कर रही थी तैयारी

जबसे सिद्धू मूसे वाला की मौत हुई है इस मामले मे लगातार कई पहलू सामने आ रहे है। अब कहा जा रहा है कि, सिद्धू एक लड़की को डेट कर रहे थे, जिनसे उनकी शादी होने वाली थी। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान को सीक्रेट रखा था। लेकिन अब दिवंगत सिंगर की मां ने बताया है कि, वो जल्द ही शादी करने वाले थे।

04:47 PM May 30, 2022 IST | Desk Team

जबसे सिद्धू मूसे वाला की मौत हुई है इस मामले मे लगातार कई पहलू सामने आ रहे है। अब कहा जा रहा है कि, सिद्धू एक लड़की को डेट कर रहे थे, जिनसे उनकी शादी होने वाली थी। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान को सीक्रेट रखा था। लेकिन अब दिवंगत सिंगर की मां ने बताया है कि, वो जल्द ही शादी करने वाले थे।

पंजाबी सिंगर, एक्टर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला से जुड़ी खबर ने सबको तोड़ दिया है। उनके मर्डर की खबर के बाद से ही हर तरफ बस मायूसी छाई हुई है। उनके करोडो फैंस तो टूट ही चुके है, वही सिंगर के परिवार वालो का भी बुरा हाल है। 28 साल के नौजवान बेटे को खोने का दुख क्या होता है इसका अंदाज़ा लगा पाना भी मुमकिन नहीं। लेकिन सिद्धू मूसे वाला का परिवार लगातार अपने उस बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है, जिसकी खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
Advertisement
जबसे सिद्धू मूसे वाला की मौत हुई है इस मामले मे लगातार कई पहलू सामने आ रहे है। अब कहा जा रहा है कि, सिद्धू एक लड़की को डेट कर रहे थे, जिनसे उनकी शादी होने वाली थी। सिद्धू की लव लाइफ की बात करें तो, उनकी शादी नहीं हुई थी। वो एक लड़की को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान को सीक्रेट रखा था। 
लेकिन अब दिवंगत सिंगर की मां ने बताया है कि, वो जल्द ही शादी करने वाले थे। अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सिद्धू मूसे वाला की मां ने उनकी शादी पर बात की है। उन्होंने बताया कि, सिंगर ने खुद उन्हें बताया था कि, वो अब सिंगल नहीं रहे। यही कारण था कि, उन्होंने शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। 
सिंगर की मां ने बताया, ”उन्होने हमें बताया था कि, थोड़ा और समय बस, फिर अब वो सिंगल नहीं रहेंगे। हमने उनकी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी थी, जो इस साल चुनाव के बाद होती। उन्होंने अपने लिए लड़की खुद चुनी थी। ये कोई अरेंज मैरिज नहीं थी।”
सिंगर का परिवार एक नए सदस्य को अपने घर में लाने के लिए काफी खुश था लेकिन उन्हें कहा मालूम था कि नया सदस्य तो घर ही नहीं आ पायेगा। जिस बेटे के सिर पर मां सेहरा बंधा हुआ देखना चाहती थी, उसी बेटे को उन्हें कफ़न मे लिपटे हुए देखना पड़ा। अचानक से उनकी सारी खुशियां मौत के मातम में बदल गयी। 
सिद्धू अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते थे। यही कारण है कि, उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, खबर है कि, वो एक एसोसिएट को डेट कर रहे थे। इस साल चुनाव के बाद वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे, पर अफ़सोस ऐसा हो न सका ।
Advertisement
Next Article