टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Ballia में किराया वसूली को लेकर हुआ बड़ा विवाद, एक महिला की बेरहमी से हत्या

01:59 PM Mar 11, 2024 IST | Yogita Tyagi

Ballia के उजियारपुर गांव में बिहार की रहने वाली एक महिला की किराये के वसूली को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सोमवार को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के उजियारपुर गांव में रविवार शाम को एक नवनिर्मित मकान में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली खैरुन निशा (56) के रूप में की गई है। खैरुन निशा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गयी है।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

उन्होंने बताया कि निशा के बेटे हैदर की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तिवारी ने बताया कि महिला रविवार को सुबह बक्सर से उजियारपुर गांव में अपने नवनिर्मित मकान में किरायेदारों से किराया वसूल करने के लिए आयी थी। खैरुन निशा का किराये को लेकर किराएदार से विवाद चल रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article